फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   77 girls showcased their talent at the Tanakpur Stadium

Pithoragarh News: टनकपुर स्टेडियम में 77 बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
77 girls showcased their talent at the Tanakpur Stadium
टनकपुर (चंपावत)। दिवंगत कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत बालिका वर्ग की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग की 77 बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर छात्रवृत्ति के लिए अपनी खेल दक्षता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित चयन प्रक्रिया में एथलेटिक्स में 25, फुटबॉल में 13, बॉक्सिंग में 12, कराटे में नौ, हॉकी में नौ, बास्केटबॉल में छह, ताइक्वांडो में दो और जूडो में एक बालिका ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और खेल दक्षता परखने के लिए 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन और वर्टिकल जंप सहित विभिन्न परीक्षण कराए गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ललित मोहन कुंवर और स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया ने बताया कि चयन प्रक्रिया में शिक्षा और खेल विभाग के अधिकारियों व प्रशिक्षकों ने सहयोग किया। इस दौरान शिक्षा विभाग से ललित मोहन भट्ट, सतीश जोशी, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, कमलेश मेहरा, भुवन जोशी, चंद्रा पांडे और रीना राणा समेत खेल विभाग के पवनेश पाटनी, रण बहादुर मल, नितिन ढेक, सूरज पांडे, आनंद सिंह, प्रकाश सिंह, मनमोहन डांगी, गौरव पंत, मनोज टकवाल, सुभाष पांडे, शिवम डांगा और महेश चुफाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed