{"_id":"5ad88ba74f1c1b54098b555b","slug":"up-board-result-2018-students-must-follow-these-steps-otherwise-u-cant-see-the-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2018 : पहले ही कर लें ये काम नहीं तो रिजल्ट देखने में हो जाएगी बहुत देर","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UP Board Result 2018 : पहले ही कर लें ये काम नहीं तो रिजल्ट देखने में हो जाएगी बहुत देर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड अप्रैल महीने में ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख 29 अप्रैल 2018 तय की है। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें-
आपको बता दें कि रिजल्ट से पहले ज्यादातर छात्र काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन रिजल्ट देखने के समय कई गलतियां कर बैठते हैं। अगर आपने पहले से ये काम नहीं किया तो आपको रिजल्ट देखने में बहुत देर हो सकती है। ऐसा करने से छात्रों को बचना चाहिए। छात्रों को रिजल्ट से देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें।
विज्ञापन
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी सेव जरूर कर लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें। सिर्फ इतना ही नहीं छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें।
विज्ञापन
कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018
12.30 बजे के बाद होगा रिजल्ट जारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2018 को दोपहर 12.30 बजे के बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2018 को दोपहर 12.30 बजे के बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018
कमेंट
कमेंट X