फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   UP Board Result 2018- New initiative, answer sheets of topper published on website for transparency

UP Board Result 2018: इस बार यूपी बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, पारदर्शिता के लिए उठाए जाएंगे ये कदम

Wed, 25 Apr 2018 11:44 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2018- New initiative, answer sheets of topper published on website for transparency

UP Board Result: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड बस 3 दिन बाद ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख 29 अप्रैल 2018 तय की है। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसी बीच उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं रिजल्ट प्रकाशित होने के एक सप्ताह के अंदर माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में टॉप टेन छात्र-छात्राओं की कॉपियों को इस बार ऑनलाइन करने की तैयारी है। 29 अप्रैल को दोनों परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं की कॉपियां मुख्यालय मंगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन कॉपियों को स्कैन करके यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर डाला जाएगा। यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। टॉप टेन की कॉपियां ऑनलाइन की जाएंगी। वहीं कॉपियों के ऑनलाइन होने से विवाद बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कॉपियों को देखने के बाद दूसरे छात्र और उनके अभिभावक न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं। ऐसे में बोर्ड पर इन मामलों से निपटने की सिरदर्दी बढ़ सकती है।

कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018

UP Board Result 2018- New initiative, answer sheets of topper published on website for transparency
ऐसे चेक करें परिणाम

1. रिजल्ट देखने के लिए upresults.nic.in या upmspresults.up.nic.in पर लॉगिइन करें।

2. वेबसाइट पर आपको UP Board Result 2018 Class 10 Result 2018 और UP Board Result 2018 Class 12 Result 2018 ऑप्शन नजर आएंगे। इन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अपना रोल नंबर डालें।

4. सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद आप का रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. ऑनलाइन दिखने वाली मार्कशीट को आप डाउनलोड कर सेव कर लें।

SMS से चेक करें रिजल्ट
परीक्षा के नतीजे छात्र मैसेज के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको 10वीं का रिजल्ट जानने के लिए UP10ROLLNUMBER टाइप करना होगा और उसे 56263 पर भेजना होगा। इसी तरह 12वीं का रिजल्ट जानने के लिए UP12ROLLNUMBER टाइप कर उसे 56263 नंबर पर भेज दें।

10वीं-12वीं परीक्षा के लिए पंजीकृत 66.37 लाख परीक्षार्थियों में से 11.29 लाख (17 प्रतिशत) ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। अंकपत्र सह प्रमाणपत्र पर छात्र-छात्राओं की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा के नंबर चढ़ाने का काम पूरा हो चुका है। अब क्रॉस चेकिंग हो रही है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की  वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed