UP Board Result 2018 Date : छात्राओं को मिलेगी ऐसी सौगात, रिजल्ट से जुड़ी ये हैं खास बातें
UP Board Result 2018 Date : उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड अप्रैल महीने में ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। खबर है कि 15 अप्रैल 2018 को रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। बोर्ड सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिजल्ट 15 अप्रैल 2018 को दोपहर 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि छात्र यूपी बोर्ड के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये बात कंफर्म है कि रिजल्ट 15 अप्रैल 2018 को जारी किए जाएंगे।
वहीं यूपी के योगी सरकार ने हाईस्कूल की लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई नई तरह की योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया है। 10वीं कक्षा में पास होने वाली लड़कियों को मेरिट के हिसाब से स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये सही में एक अच्छी खबर है और ऐसा करने से यूपी के कई इलाकों में लड़कियों के स्कूल जाने को भी प्रेरणा मिलेगी।
पढ़ेंः UP Board Result 2018 Date: रिजल्ट से पहले जान लें ये बड़ी बात, ऐसे रखें इन चीजों का ख्याल
वहीं रिजल्ट निकलने से पहले छात्र इन बातों का ख्याल जरूर रखें। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी सेव जरूर कर लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें। सिर्फ इतना ही नहीं छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें।
कमेंट
कमेंट X