UP Board Result 2018 Date: सामने आई रिजल्ट की तारीख, अप्रैल महीने के इस दिन घोषित होंगे नतीजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Result 2018 Date: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड अप्रैल में ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। छात्रों के लिए बड़ी खबर है कि 15 अप्रैल 2018 को रिजल्ट घोषणा की तारीख तय हुई है। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिजल्ट 15 अप्रैल 2018 को दोपहर 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि छात्र यूपी बोर्ड के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये बात कंफर्म है कि रिजल्ट 15 अप्रैल 2018 को जारी किए जाएंगे।
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या काफी बढ़ी है। 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड नए अकादमिक सेशन की शुरुआत 16 अप्रैल 2018 से ही कर देगा। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के मुताबिक कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है इसलिए परिणामों की घोषणा तय समय पर ही कर दी जाएगी।
पढ़ेंः UP Board: इन आसान तरीकों से घर बैठे जानिए 10वीं का रिजल्ट
रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X