{"_id":"5ae0177b4f1c1b82028b649d","slug":"up-board-result-2018-announced-on-29th-april-result-preparation-are-in-final-round","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2018: काउंटडाउन शुरू, 3 दिन बाद जारी होगा 10वीं-12वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UP Board Result 2018: काउंटडाउन शुरू, 3 दिन बाद जारी होगा 10वीं-12वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम दौर में है। बोर्ड बस 3 दिन बाद ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख 29 अप्रैल 2018 तय की है। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव मंगलवार की रात दिल्ली रवाना हो गई। उनके अलावा वाराणसी, बरेली व गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिव दिल्ली पहुंच चुके हैं जबकि इलाहाबाद व मेरठ के क्षेत्रीय सचिव आज दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे। करीब 55 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने कहा है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या काफी बढ़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया था कि नए अकादमिक सेशन की शुरुआत 01 मई 2018 से ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018
Trending Videos
10वीं-12वीं परीक्षा के लिए पंजीकृत 66.37 लाख परीक्षार्थियों में से 11.29 लाख (17 प्रतिशत) ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। अंकपत्र सह प्रमाणपत्र पर छात्र-छात्राओं की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा के नंबर चढ़ाने का काम पूरा हो चुका है। अब क्रॉस चेकिंग हो रही है।
एक साथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018

कमेंट
कमेंट X