फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Times Higher Education Rankings IIT Delhi IISc Bangalore slipping in the rankings to lower bands

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2018 में IIT DELHI हुई पीछे, IISc का रैंक भी गिरा

Wed, 06 Sep 2017 09:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Wed, 06 Sep 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Times Higher Education Rankings IIT Delhi IISc Bangalore slipping in the rankings to lower bands
IIT delhi

टाइम्स हाईयर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी  रैकिंग 2018 के मुताबिक देश के उच्च शिक्षण संस्थानों जैसे भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) और शीर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की रैकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। इस बार भारत का प्रदर्शन कमजोर पड़ा है। 

विज्ञापन


पिछले साल IISC 201-250 वर्ग में थी इस बार घटकर 251-300 के वर्ग में जबकि IIT दिल्ली और IIT कानपुर 401-500 के वर्ग से गिरकर 501 से 600 के वर्ग में आ गए हैं। वहीं IIT मद्रास 401 से 500 के वर्ग से गिरकर 601 से 800 के वर्ग में आ गए हैं। भारत का टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस शीर्ष 200 की सूची से बाहर हो गया है।
विज्ञापन


पढ़ें- टीचर्स डे के मौके पर IMA ने शुरू किया 'आओ स्कूल चले' अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष 1,000 विश्वविद्यालयों में भारतीय विश्वविद्यालयों की तादाद 31 से घटकर 30 रह गई है। IISC की रैंकिंग में बड़ी गिरावट की वजह रिसर्च इन्फ्लूएंस स्कोर और अनुसंधान आमदनी में कमी आना है।


वैश्विक स्तर की अगर बात करें तो यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफर्ड ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पहला स्थान बरकरार रखा है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज दूसरे स्थान पर है। 

आपको बता दें कि टाइम्स हाईयर एजुकेशन ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का अपना 14वां सालाना संस्करण प्रकाशित कर दिया है। इस रैंकिंग में 77 देशों के शीर्ष 1,000 विश्वविद्यालयों को जगह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed