अब डीयू में विभिन्न कोर्स के लिए भरना होगा एक ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए पिछले साल की तरह इस साल भी आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। आवेदन के लिए किसी भी प्रकार से ऑफलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
पिछले साल की तरह ही सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ स्पोर्टस, ईसीए और अन्य कोटे के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा होगी। साथ ही इस साल डीयू में एक ही एपलीकेशन फॉर्म के जरिए विभिन्न कोर्सेज के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
डीयू एडमिनिस्ट्रेसन ने पिछले साल से ही ऑफलाइन प्रक्रिया को खत्म कर ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरूआत की थी। लेकिन पहली बार ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की वजह से शुरूआती दिनों में काफी दिक्कतें आई थीं। बाद में शिकायतों के आधार पर प्रॉब्लम्स को ठीक किया गया था जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी थी।
दस्तावेजों को स्केन के बाद ऑनलाइन जमा करें
ऐसे में प्रशासन इस बार फिर से दाखिले के ऑनलाइन आवेदन के लिए तैयारी में लग गया है जिससे आवेदन करने वाले छात्रों को आवेदन के दौरान किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए।
आवेदन के दौरान छात्रों को अपने दस्तावेजों को स्केन के बाद ऑनलाइन ही जमा करना होगा। इसबार आवेदन के लिए वेबसाइट को भी स्टूडेंट फ्रेंडली बनाया जाएगा ताकि देश के किसी भी कोने से आसानी से फॉर्म भरा जा सके।
आपको याद दिला दें कि 2017-18 सत्र के लिए डीयू में दाखिले की प्रक्रिया अप्रैल के आखिरी हफ्ते या फिर मई के पहले हफ्ते से शुरू हो सकती है।
कमेंट
कमेंट X