फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   air india is planning to start aviation university initially will offer these courses

एयर इंडिया शुरू करेगी एविएशन यूनिवर्सिटी, ऑफर होंगे ये कोर्स

Sun, 09 Apr 2017 05:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर Updated Sun, 09 Apr 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
air india is planning to start aviation university initially will offer these courses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source

एयर इंडिया एक एविएशन यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी में है, जहां एवीएशन से जुड़े अलग-अलग फील्ड की ट्रेनिंग दी जा सके साथ ही लम्बे वक्त में कंपनी के लिए रेवेन्यू का भी श्रोत बन सके। भारत सरकार के अधीन ऑपरेट करने वाली कंपनी पिछले कुछ समय से अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अलग-अलग रास्ते अपनाने को कार्यरत है। उन्हीं में से एक आइडिया के तहत एक एवीएशन यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि, एक ऐसा संस्थान स्थापित करने की तैयारी है जहां पायलट, केबिन क्रू, ऑपरेशन सहित इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए ट्रेनिंग दी जा सके। 
विज्ञापन


एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने बताया कि, "हम एक वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं साथ ही साथ इसे पूरे कमर्शियल स्तर पर रन करना चाहते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावे कंपनी ने एजुकेशनल कंस्लटेंट्स इंडिया लिमिटेड से भी इस बाबत संपर्क किया है और अपने हैदराबाद स्थित ट्रेनिंग सेंटर को यूनिवर्सिटी में बदलने की संभावनाओं पर राय मांगी है। इडीसीआइएल 2-3 महीनों के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। रिपोर्ट में दिए गए सुझावों के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। 
 

कोई भी एयर लाइन कंपनी पायलट को ट्रेनिंग के लिए भेज सकेंगी

air india is planning to start aviation university initially will offer these courses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source

साथ ही अश्विनी लोहानी ने बताया कि, "जरूरत पड़ने पर कोई भी एयर लाइन कंपनी अपने पायलट को ट्रेनिंग के लिए हमारे सेंटर पर भेज सकेंगी। शुरूआती प्लान के मुताबिक यूनिवर्सिटी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स ऑफर करेगी। इसके बाद डिग्री प्रोग्राम की भी तैयारी है।" 

हैदराबाद के ट्रेनिंग सेंटर पर पायलट ट्रेनिंग के लिए तीन A320 सिमुलेटर प्लेन उपल्बध है साथ ही सितंबर में एक और ATR72-600 सिमुलेटर  जोड़ने की तैयारी है।  पिछले कुछ सालों से सीटीई एयर इंडिया से बाहर के पायलटों को भी ट्रेनिंग देता रहा है। 

वर्तमान में सीटीई पायलट, प्लाइट  डिस्पेचर, इंजीनियर, कमर्शियल, कार्गो, मैनेजमेंट, केबिन क्रू, एविएशन सिक्योरिटी, जैसे विषयों पर ट्रेनिंग देता रहा है। 2016-17 में सीटीई की कुल रेवेन्यू 26 करोड़ थी जो कि 2015-16 की 15 करो़ड़ की तुलना में 75% ज्यादा है।

पिछले कुछ समय से एयर इंडिया पर अपना मुनाफा बढ़ाने का दबाव है। 2016-17 में मुनाफा 300 करोड़ तक होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed