फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Teacher recruitment may be end of this year, result of TET may be announced till November 30

यूपी में 68, 500 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, जानिए कब तक आएंगे TET के नतीजे

Tue, 07 Nov 2017 01:34 PM IST
विजय सक्सेना, अमर उजाला, इलाहाबाद
विजय सक्सेना, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 07 Nov 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment may be end of this year, result of TET may be announced till November 30
टीईटी

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती जल्द शुरू होगी, क्योंकि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के बाद अब सरकार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुट गई है। सरकार ने यह जिम्मेदारी भी परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को दी है।

विज्ञापन


सरकार से इशारा मिलने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रदेश में करीब 68,500 पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया दिसंबर के अंत या जनवरी में शुरू होगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने 15 अक्तूबर को प्रदेश में टीईटी सफलता पूर्वक कराई। इसमें 9.67 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। इन दिनों टीईटी की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है और 25 से 30 नवंबर के बीच परिणाम घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकारी स्कूलों में जल्द होगी भर्ती
 

शिक्षक भर्ती के लिए अब कोचिंग ही सहारा

Teacher recruitment may be end of this year, result of TET may be announced till November 30
Dr. Sutta Singh

इसमें बड़ी संख्या में शिक्षामित्र भी शामिल हुए। टीईटी में सफल होने वालों को ही शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

हालांकि, टीईटी के बाद इस परीक्षा को लेकर प्रतियोगियों में असंतोष है। इस बीच सरकार ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने का निर्देश दे दिया है। ऐसे में टीईटी की कॉपियों का मूल्यांकन भी तेजी से कराया जा रहा है। सचिव डॉ.सुत्ता सिंह का कहना है कि टीईटी का परिणाम तय समय से पहले घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती परीक्षा के लिए जिस तरह का पाठ्यक्रम तैयार किया है, उसमें सफल होना अभ्यर्थियों के लिए आसान नहीं होगा।

इसके लिए अब उनके पास कोचिंग संस्थानों का ही सहारा है। परीक्षा में बहुविकल्पीय के बजाए अतिलघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे और पाठ्यक्रम इतना लंबा है कि उसे तैयार करना भी आसान नहीं है। इसलिए इस मौके को भुनाने के लिए ज्यादातर कोचिंग संस्थानों ने पाठ्यक्रम के हिसाब से क्लास शुरू कर दिए हैं। इनमें टीईटी देने वाले अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में प्रवेश भी लिया और अब वे परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed