फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   rajeev pratap rudy said in loksabha we have trained more than 19.8 lakh youths

रोजगार मेले में 10, 000 युवाओं को नौकरी, 19.8 लाख हो चुके हैं ट्रेंड

Wed, 15 Mar 2017 04:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर Updated Wed, 15 Mar 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
rajeev pratap rudy said in loksabha we have trained more than 19.8 lakh youths
राजीव प्रताप - फोटो : source

कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने आज लोकसभा में बताया कि स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत मंत्रालय द्वारा कई रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 10,000 से ज्यादा युवाओं को सिर्फ स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री द्वारा आयोजित रोजगार मेले में नौकरी मिली है। 

विज्ञापन


साथ ही तकरीबन 350 से ज्यादा कंपनियों ने इस तरह के रोजगार मेलों में हिस्सा लिया। करीब 1 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवाओं और महिलाओं ने इन रोजगार मेलों में हिस्सा लिया और सभी का अलग-अलग इंडस्ट्री में अलग-अलग स्किल के हिसाब से इंटरव्यू लिया गया था। 
विज्ञापन


रूड़ी ने बताया कि, "इसके फलस्वरूप करीबन 10,000 से भी ज्यादा युवाओं जिनमें महिलाएं भी हैं उन्हें जॉब मिला।" साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना जो कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के रोजगार से जुड़ा है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इस योजना के तहत सिर्फ वर्ष 2016-17 में 53,180 महिलाओं को स्किल्ड किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

rajeev pratap rudy said in loksabha we have trained more than 19.8 lakh youths
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : source

सिर्फ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना(PMKVY) के तहत 2015-16 में 19.8 लाख ट्रेंड युवाओं में से 8.64 लाख सिर्फ महिलाएं थीं, विभाग के मंत्री रूड़ी ने बताया। 

सदन में एक और सवाल के जवाब में रूड़ी ने बताया कि, "जिन भी युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है, उन्हें सर्टिफिकेट देने में भी किसी भी प्रकार की देरी नहीं की जा रही है, क्योंकि सभी सर्टिफिकेट ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिए जाते हैं." 

इस सब के बाद उन्होंने एक और बात का जिक्र किया कि सरकार ट्राइबल क्षेत्र में भी कम से कम एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट स्किल सेंटर बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed