फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   PCS exam on the lines of IAS pattern, new course allowed by Commission

IAS की तर्ज पर होगी PCS की परीक्षा, नए पाठ्यक्रम को आयोग की हरी झंडी

Sat, 24 Feb 2018 03:15 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
PCS exam on the lines of IAS pattern, new course allowed by Commission

पीसीएस परीक्षा-2018 का आयोजन आईएएस परीक्षा की तर्ज पर किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम संशोधित कर दिया और शुक्रवार को हुई बैठक में आयोग ने मुहर भी लगा दी। अंतिम मंजूरी के लिए शासन के पास आयोग ने पारित प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही आयोग संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर पीसीएस परीक्षा-2018 का विज्ञापन जारी कर देगा।

विज्ञापन


पीसीएस के नए पाठ्यक्रम को आयोग की हरी झंडी

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अध्यक्ष एवं सदस्यों की शुक्रवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि पीसीएस मुख्य परीक्षा अब संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की तर्ज पर कराई जाएगी। इसके लिए आयोग ने विशेषज्ञों से पाठ्यक्रम तैयार करा लिया है और शुक्रवार को आयोजित  बैठक में संशोधित पाठ्यक्रम को अनुमोदित कर दिया गया।
विज्ञापन


आईएएस की तर्ज पर होगी पीसीएस-2018 की परीक्षा

 संशोधित पाठ्यक्रम के तहत पीसीएस मुख्य परीक्षा में भी सामान्य अध्ययन के चार पेपर शामिल किए जाएंगे और चारों पेपरों की लिखित परीक्षा होगी, जैसा कि आईएएस की मुख्य परीक्षा में होता है। इसके अलावा दो वैकल्पिक विषयों के बजाय एक विकल्प की व्यवस्था लागू की जाएगी, जबकि 150-150 नंबर के सामान्य हिंदी एवं निबंध के पेपर को पहले की तरह ही बरकरार रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से अंतिम मंजूरी मिलते ही जारी होगा विज्ञापन

नए पैटर्न में सामान्य अध्ययन का हर पेपर 200-200 यानी कुल 800 नंबर का होगा, जबकि मौजूदा व्यवस्था में कुल 400 अंक के सामान्य अध्ययन के दो पेपर आते हैं। इसके अलावा नई व्यवस्था में वैकल्पिक विषय के कुल 400 अंक रह जाएंगे, जबकि अभी कुल 800 अंक के दो वैकल्पिक विषय होते हैं।


अधिकतम 100 अंकों का होगा साक्षात्कार

संशोधित व्यवस्था के तहत पीसीएस परीक्षा का साक्षात्कार 200 के बजाय 100 अंकों का होगा। ऐसे में लिखित परीक्षा का महत्व बढ़ जाएगा और इंटरव्यू की आड़ में अधिक नंबर देकर परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाए जाने जैसी शिकायतों भी खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed