फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   online registration in ignou ends on 30th june

इग्नू में 30 जून तक होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Tue, 11 Apr 2017 12:45 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 11 Apr 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
online registration in ignou ends on 30th june

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में जुलाई 2017 सत्र के लिए एडमिशन शुरू हो चुका है। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट के कई कोर्सेज के लिए सभी छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि सभी कोर्स के लिए जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इग्नू में पूरे साल दो सेशन, जुलाई और दिसंबर चलते हैं। वहीं जुलाई सत्र के लिए यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अब छात्रों को मोबाइल ऐप पर मिलेगा स्टडी मटेरियल

विज्ञापन

मास्टर्स में 26 प्रोग्राम मौजूद

online registration in ignou ends on 30th june

ग्रेजुएशन के 7 डिग्री प्रोग्राम के लिए छात्र अभी से अप्लाई कर सकते हैं। इन कोर्सेज में आर्ट्स एंड टूरिजम स्टडीज, कंप्यूटर ऐप्लिकेशंस, सोशल वर्क, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस शामिल हैं। इनके अलवा ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम में बीए, बीकॉम और बीएससी का भी ऑप्शन मौजूद है।

वहीं मास्टर्स में 26 प्रोग्राम में इग्नू में एडमिशन हो सकेगा। इनमें कंप्यूटर ऐप्लिकेशंस, कॉमर्स, इंग्लिश, इकनॉमिक्स, फिलॉसफी, साइकॉलजी, ऐंथ्रोपॉलजी, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जेंडर एंड डेवलपमेंट इशूज, ट्रांसलेशन स्टडीज आदि कोर्स शामिल हैं।

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में यूनिवर्सिटी 30 प्रोग्राम के लिए एडमिशन लेगी। इनमें मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, क्रिमिनल जस्टिस, ऐनालिटिकल केमिस्ट्री, हायर एजुकेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट, फोकलोर एंड डिजास्टर स्टडीज, एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स, बुक पब्लिशिंग जैसे कोर्स में छात्र जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- अगर कमाना हो पैसा और शोहरत तो 12वीं के बाद करें ये कोर्स

सर्टिफिकेट प्रोग्राम में छात्रों के लिए 19 ऑप्शन हैं

online registration in ignou ends on 30th june

वहीं सर्टिफिकेट प्रोग्राम में छात्रों के लिए 19 ऑप्शन हैं जिनमें कम्युनिटी रेडियो, डिजास्टर मैनेजमेंट, कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन, अरेबिक लैंग्वेज, बिजनस स्किल्स, एनर्जी टेक एंड मैनेजमेंट शामिल हैं। कुछ प्रोग्राम अडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्स में भी हैं जिनमें इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी, पावर डिस्ट्रिब्यूशन मैनेजमेंट शामिल हैं।

सभी प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून है। आपको बता दें कि प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन ही अप्लाई किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट- ignou.ac.in पर  प्रोग्राम स्ट्रक्चर समेत फीस और डॉक्युमेंट्स की पूरी जानकारी मौजूद है। 

ये भी पढ़ें- असम में दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं कर सकेंगे सरकारी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed