{"_id":"58e1e2fd4f1c1bf6465b4d0d","slug":"ignou-campus-at-new-delhi-is-organising-campus-placement-drive-for-students-of-delhi-ncr-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU में छात्रों के लिए आयोजित हो रही कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
IGNOU में छात्रों के लिए आयोजित हो रही कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में 7 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में सिर्फ कैंपस के ही नहीं दिल्ली एनसीआर में पड़ने वाले सेंटर के छात्र भी हिस्सा ले सकेंगे। प्लेसमेंट मैदानगढ़ी के इग्नू कैंपस के अंदर बने बीआर अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।
विज्ञापन
प्लेसमेंट ड्राइव में एनसीआर सहित रीजनल सेंटर के छात्र भी हिस्सा लेंगे। प्लेसमेंट में अलग-अलग क्षेत्र की कंपनियां आ रही हैं। इससे अलग-अलग स्ट्रीम के छात्रों को मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
इस कैंपस प्लैसमेंट में आर्टस्, कॉमर्स, साइंस, सोशल वर्क, कंप्यूटर और टूरिज्म स्टडीज से ग्रेजुएशन कर रहे फाइनल ईयर के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। कंपनियां छात्रों को तीन लाख रुपये सालाना तक के पैकेज ऑफर करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पीजी कर रहे प्रथम वर्ष के छात्रों को भी प्लेसमेंट में बैठने का मौका दिया जा रहा है। प्लेसमेंट में बैठने की इच्छा रखने वाले छात्रों को अपने बायोडाटा के साथ पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज की फोटो लानी होगी।
इस बाबत विस्तार से जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।
कमेंट
कमेंट X