अब राजस्थान के दंपती ने गरीब छात्रों के लिए बनाई 'सुपर-60'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ेंः नए फार्मेसी कॉलेज खोलने पर लग सकती है 5 साल की रोक
वो दोनों एक स्क्रीनिंग प्रोसेस के बाद 60 छात्रों को चुनते हैं और सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं को क्लियर करने के लिए कोचिंग देते हैं। 41 वर्षीय विनोद और 39 वर्षीय उनकी पत्नी सीमा सरकारी स्कूलों में शिक्षक हैं।
'सुपर-60' के बारे में विनोद मीणा का कहना है कि वो IAS के इंटरव्यू में तीन बार गए थे लेकिन क्रैक नहीं कर पाए। इसके बाद ही उन्होंने फैसला किया था कि वो अपने ज्ञान को उन युवाओं के साथ साझा करेंगे जो कोचिंग क्लास जाने में सक्षम नहीं हैं।
पढ़ेंः 1600 प्राथमिक स्कूलों में होगी ई-क्लासेस की सुविधा : विजय रूपाणी
दोनों अपनी सैलरी से 20000 रुपये हर महीने कोचिंग सेंटर के किराये और स्टेशनरी पर खर्च कर देते हैं। 'सुपर-60' में रविवार को छोड़कर हर दिन चार घंटे तक क्लास चलती है। अब तक 300 से ज्यादा छात्रों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।
कमेंट
कमेंट X