फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   moscow state university gives Scholarship and higher education to super 30 students

'सुपर-30' के बच्चों को मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी देगी Scholarship

Wed, 05 Jul 2017 08:28 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 05 Jul 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
moscow state university gives Scholarship and higher education to super 30 students

मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी पटना के एक शिक्षण संस्थान के लिए कुछ ऐसा कर रही है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 'सुपर-30' के संस्थापक आनंद कुमार से प्रभावित होकर मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी ने उसका दौरा किया और वहां के कुछ छात्रों को हाईयर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) के लिए Scholarship देने का वादा किया।रूस से आए शिक्षकों और छात्रों के एक दल ने सुपर-30 संस्थान में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों से मुलाकात की और उनसे खुलकर बात की।

विज्ञापन


मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ओल्गा आरापोवा ने बताया कि उनके दौरे का मकसद टोकियो यूनिवर्सिटी की मदद से सुपर-30 के प्रतिभाशाली छात्रों को मॉस्को ले जाना है। उन्होंने बताया कि 'सुपर-30' के बारे में काफी सुना था कि किस तरह इस संस्थान ने पिछले 15 सालों से समाज के वंचित वर्ग के गरीब बच्चों को आगे बढ़ने में मदद की है। वो यहां के कुछ छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मॉस्को ले जाना चाहते हैं।

विज्ञापन

IIT में एडमिशन पाने के लिए करती है मदद

moscow state university gives Scholarship and higher education to super 30 students

उन्होंने संस्थान के संस्थापक आनंद कुमार की काफी तारीफ की और कहा कि जो आनंद कर रहे हैं वह काफी प्रेरणादायी है। वो ऐसे बच्चों की मदद कर रहे हैं जिनके पास आगे पढ़ने के लिए कोई सुविधा नहीं हैं। भारत की समृद्ध शिक्षा के पीछे आनंद कुमार जैसे लोग ही हैं। वो आनंद को भी मॉस्को जरूर बुलाएंगी।

'सुपर-30' गरीब वर्ग से आने वाले बच्चों को आईआईटी में एडमिशन पाने के लिए मदद करती है। इस साल भी 'सुपर-30' के सभी 30 स्टूडेंट्स ने JEE Advance में सफलता हासिल की है। पिछले 15 सालों में 'सुपर-30' के 396 बच्चों ने IIT परीक्षा में सफलता हासिल की है। दिलचस्प बात यह है कि अधिकतर बच्चे बिहार बोर्ड के छात्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed