JEE Main 2017: देखें एक्सपर्ट्स द्वारा जारी पेपर-1 के Answers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा का पहला चरण शुरू हो चुका है। रविवार सुबह जेईई मेन ऑफलाइन परीक्षा का पेपर-1 आयोजित किया गया था जबकि पेपर-2 अभी जारी (खबर लिखे जाने तक) है। तकरीबन 10 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने जेईई मेन पेपर-1 में हिस्सा लिया। पेपर-1 में करीब 90 प्रश्न थे, जिनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सवाल थे।
खबरों के मुताबिक पेपर-1 बहुत कठिन नहीं था लेकिन पेपर हल करना आसान भी मालूम नहीं हो रहा था। छात्रों की प्रतिक्रिया मिली जुली सी रही।
इस बीच कई कोचिंग संस्थानों से पेपर-1 की एनालिसिस की और उसके सवालों के जवाब भी जारी किए। हालांकि इन सवालों के जवाब जारी करने वाली संस्थाओं के जवाबों को लेकर सीबीएसई ने कोई वेरिफिकेशन नहीं दिया है।
'टॉपर्स' नाम के एक वेबसाइट पर जारी 'आंसर की' यहां चेक की जा सकती है।
जेईई मेन-2017 ऑफलाइन एग्जाम की आधिकारिक आंसर की और ओएमआर सीट की प्रति ऑनलाइन होने वाली परीक्षा के बाद जेईई मेन की वेबसाइट पर 18 अप्रैल, 2017 से 22 अप्रैल, 2017 के बीच जारी होगी।
कमेंट
कमेंट X