{"_id":"590709524f1c1b693c441310","slug":"jee-main-2017-28-students-from-kashmir-valley-selected-under-super-40-scheme-of-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2017: इंडियन आर्मी के 'सुपर-40' से कश्मीर के 28 बच्चों का चयन ","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
JEE Main 2017: इंडियन आर्मी के 'सुपर-40' से कश्मीर के 28 बच्चों का चयन
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
Updated Tue, 02 May 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन आर्मी द्वारा चलाए जा रहे 'सुपर-40' प्रोग्राम के तहत जम्मू कश्मीर रीजन के 28 बच्चों ने जेईई मेन-2017 परीक्षा पास कर ली है। पिछले कुछ वर्षों के रिजल्ट के मुकाबले ये परिणाम सबसे अच्छा माना जा रहा है।
विज्ञापन
हर साल इंडियन आर्मी द्वारा कुछ बच्चों का चयन इंजीनियरिंग में दाखिले की तैयारी के लिए किया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2013 में की गई थी। इसे इंडियन आर्मी के ट्रेनिंग पार्टनर सेंटर फॉर सोशल रेस्पॉन्सिबिलीटी एंड लर्निंग (CSRL) एंड पेट्रोनेट (LNG) के साथ मिलकर चलाया जाता है।
विज्ञापन
इंडियन आर्मी के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि ये पहला बैच था जिसमें कश्मीर घाटी से 5 लड़कियों को ट्रेनिंग के लिए चुना गया था जिनमें से 2 ने जेईई मेन परीक्षा पास कर ली।
विज्ञापन
ये भी देखेंः JEE Main 2017: कंपाउंडर के बेटे ने किया टॉप, मिले 360/360 मार्क्स
'2016 जुलाई में सुरक्षाबलों के साथ एन्काउंटर में मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जारी हिंसा के बावजूद इंडियन आर्मी ने ये तय किया कि सब कुछ समय से चलता रहे', स्पोक्सपर्सन ने बताया।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि इंडियन आर्मी द्वारा इस प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। परीक्षा का आयोजन अलग-अलग केंद्रों पर मुख्यतः अप्रैल और मई के महीने में किया जाता है।
आपको बता दें कि इस साल जेईई मेन परीक्षा 02 अप्रैल (ऑफलाइन), 08 और 09 अप्रैल (ऑनलाइन) की गई थी जिसमें तकरीबन 11.8 लाख बच्चों ने हिस्सा लिया था और 2.2 लाख बच्चों ने सेकेंड और फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया जो अब JEE Advance परीक्षा में बैठेंगे।
कमेंट
कमेंट X