{"_id":"59f2fc0a4f1c1bf4688b7abc","slug":"international-conference-at-graphic-era-university-on-28th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई खोजों पर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल कांफ्रेंस 28 अक्टूबर से","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
नई खोजों पर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल कांफ्रेंस 28 अक्टूबर से
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 27 Oct 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन सिस्टम के क्षेत्र की नई खोजों पर 28 अक्टूबर को इंटरनेशनल कांफ्रेंस शुरू होगी। इस कांफ्रेंस में दुनिया के कई प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ नई खोजों पर प्रकाश डालेंगे और शोध की दिशा पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
दो दिन चलने वाली इस इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिकल और ई.सी. इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इस कांफ्रेंस के संयोजक मंडल के सदस्य व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ. पदमनाभ ठाकुर ने बताया कि कांफ्रेंस में बर्मिघम सिटी यूनिवर्सिटी- यूनाइटेड किंगडम, यूनिवर्सिटी ऑफ प्रिटोरिया – साऊथ अफ्रीका, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड- न्यूजीलैंड, आई.आई.टी., एन.आई.टी. समेत देश विदेश के प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
आई.ई.ई.ई. के चेयरमैन डॉ आशीष कुमार सिंह, एम.एम.एम. यूनिवर्सिटी गोरखपुर के कुलपति डॉ एस एन सिंह और आई.ओ.सी.एल. पश्चिम बंगाल के महाप्रबंधक बी के श्रीवास्तव भी इस कांफ्रेंस में विशेषज्ञ के रूप में शामिल होंगे। यह कांफ्रेंस ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के चाणक्य ब्लॉक में 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे आरम्भ होगी।
विज्ञापन
ई.सी. इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एच ओ डी प्रोफेसर पुनीत मिनोचा ने बताया कि इस कांफ्रेंस में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन सिस्टम से जुड़ी नई खोजों पर चर्चा होगी और इससे संबंधित 50 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे। यह आयोजन यूसर्क और सी.एस.आई.आर. नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है।
कमेंट
कमेंट X