{"_id":"59795fd04f1c1ba4608b4807","slug":"in-du-7th-cutoff-list-released-seats-are-vacant","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission : 7वीं कटऑफ लिस्ट जारी, अभी भी सीट खाली","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
DU Admission : 7वीं कटऑफ लिस्ट जारी, अभी भी सीट खाली
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Thu, 27 Jul 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
DU (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने 7वां कटऑफ लिस्ट जारी कर दिया है लेकिन इसके बाद भी कई कोर्सेज में सीटें अभी भी खाली हैं। इकोनॉमिक्स, इंग्लिश और बी.कॉम जैसे ऑनर्स कोर्स में अब भी सीटें खाली हैं। आत्मा राम धर्मा कॉलेज, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, हिन्दू कॉलेज और इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन में Economics(Hons) की सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
वहीं ARSD, सीवीसी, दौलत राम और कालिंदी कॉलेज में BCom (Hons) कोर्स में एडमिशन ओपन है। DU सूत्रों की मानें तो छठवें कटऑफ लिस्ट के बाद डीयू की 55,000 सीटें भर चुकी हैं। हालांकि कुछ कॉलेजों में जनरल कैटगरी की कुछ सीटें अभी भी खाली हैं। इसलिए 7वां कटऑफ लिस्ट जारी किया गया है। लिस्ट जारी होने के बाद अब आज और कल एडमिशन होगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X