फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Delhi- 202 MTech students offer job, campus placement increases 10 percent

आईआईटी दिल्ली : एमटेक में 202 छात्रों को नौकरी की पेशकश, कैंपस प्लेसमेंट में दस फीसदी की बढ़ोतरी

Thu, 21 Jun 2018 01:20 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
IIT Delhi- 202 MTech students offer job, campus placement increases 10 percent

आईआईटी दिल्ली में एमटेक प्रोग्राम में कैंपस प्लेसमेंट में दस फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल 182 छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर हुआ था। इस साल (2017-18) में यह आंकड़ा 202 पहुंच गया है। खास बात यह है कि कैंपस प्लेसमेंट में कोर एरिया में एनर्जी स्ट्डीज सबसे हॉट सब्जेक्ट रहा, जिसमें विशेषज्ञों की सबसे अधिक डिमांड देखी गई।  

विज्ञापन

सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक एंड ओसिएनिक स्ट्डीज के प्रोफेसर मंजू मोहन के मुताबिक, ट्रेडिशनल फील्ड से हटकर एनर्जी स्ट्डीज जैसे क्षेत्र में छात्रों की सबसे अधिक डिमांड दिखी। दुनिया में पर्यावरण में हो रहे बदलाव के चलते इससे जुड़े विषयों की मांग बढ़ी है। इसके अलावा कैंपस प्लेसमेंट में एनर्जी स्ट्डीज, इंडस्ट्रियल ट्राइबलॉजी, एटमॉस्फेरिक साइंस, ऑप्टो इलेक्ट्रानिक्स, ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी छात्रों को अच्छा पैकेज ऑफर हुआ है।
विज्ञापन


यदि पांच साल के स्नातक इंटिग्रेटेड प्रोग्राम को देखें तो कुल 540 छात्रों को प्लेसमेंट में जगह मिली है, जिसमें से 272 ऑफर टेक्नोलॉजी श्रेणी के हैं। जबकि आईटी में 187 तो एनालिटिक्स सेक्टर में 133 हैं। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में सौ फीसदी प्लेसमेंट रहा। निजी के साथ अब सरकारी एजेंसियां व एनजीओ मिलकर एक साथ काम कर रहे हैं, जिसके चलते विशेषज्ञों की डिमांड बढ़ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed