UP Police Constable 2023 : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में होना है सफल तो इस कोर्स से करें पक्की तैयारी
अगर आप भी यूपी पुलिस कास्टेबल में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती वीडियो कोर्स और ई बुक्स की सहायता ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड(UPPBPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके तहत 25 अगस्त तक बोर्ड ने विभिन्न संस्थाओं से ईओआई भेजने को कहा था। लिहाजा बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को एक बार फिर से ऑफलाइन कराने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है इस भर्ती में 25 लाख से अधिक आवेदन आ सकते हैं, क्योंकि राज्य में 52,699 सिपाहियों की भर्ती होनी है। अगर आप भी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता आपके लिए सबसे उचित प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। सफलता के UP Police Constable Video Course 2023 और Up Police Constable Bharti E Book के जरिये आप कुछ ही दिनों में इस परीक्षा के लिए तैयार हो जाएंगे। तो फिर देर कैसी आज ही इस कोर्स को खरीदकर यूपी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी शुरू करें।
ये भी पढ़ें
यूपी पुलिस परीक्षा पिछले प्रश्न पत्र
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा सिलेबस
यूपीएसएसएससी पीईटी सैलरी
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा ई बुक
पहले 26120 पदों पर होनी थी परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के पहले 26210 पदों पर आयोजित किए जाने के आसार थे। हालांकि इस वर्ष यूपी सरकार ने 9000 रिक्तियां और जोड़कर कुल 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने का ऐलाम किया था। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को पहले 20 लाख आवेदन आने की उम्मीद थी। लेकिन आवेदन प्रक्रिया में लग रहे समय और बढ़ी रिक्तियों की संख्या को देखते हुए अब आवेदन संख्या 25 से 30 लाख के बीच रह सकती है।
UP कांस्टेबल पद पर आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- 10 वीं अथवा 12वीं का अंक प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि ओ बी सी /एसटी/एससी) से हैं तो
- पहचान पत्र या आधार कार्ड
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर की फोटो या स्कैन कॉपी
कांस्टेबल पद के लिए ऐसे करें एप्लाई
यूपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को वर्दी पहनने के सपने को साकार करने के लिए यूपीपीबीपीबी द्वारा नोटिफिकेशन जारी होते ही तय तिथि से आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे।
आवेदन की उम्र सीमा और भर्ती प्रक्रिया
ऐसे अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर ज्वाइन करना चाहते हैं। आवेदन के समय उनकी आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज वैरीफिकेशन के आधार पर होती है। किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से 12वीं पास अभ्यर्थी इस परीक्षा में आवेदन के योग्य होता है।
ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के कोर्सेज का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त विभिन्न भर्तियों के लिए वीडियो कोर्सेज उपलब्ध करा रहा है। इन कोर्सेज से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X