Harvard Business Review: ऐसे कहें, जैसे कहानी सुना रहे हों; एक्सपर्ट से समझें एक सच्ची लीडरशिप के गुण
जब एक लीडर स्पष्ट उद्देश्य के साथ अपनी बात कहानी के रूप में रखता है, तो लोग केवल सुनते ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ते भी हैं। एक सच्चा लीडर केवल समस्याओं को देखता ही नहीं, बल्कि उनकी गहराई में जाकर मूल कारणों को समझता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी-कभी संगठन के पास पर्याप्त संसाधन और प्रतिभाशाली लोग होने के बावजूद प्रगति इसलिए रुक जाती है, क्योंकि लक्ष्य और दिशा स्पष्ट नहीं होती। इसके परिणामस्वरूप टीम के कार्य-माहौल में उत्साह और ऊर्जा की कमी आ जाती है, जिससे पूरे प्रयासों के बाद भी अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं देते।
ऐसे समय में एक सच्चा लीडर केवल समस्याओं को देखता ही नहीं, बल्कि उनकी गहराई में जाकर मूल कारणों को समझता है, रास्ते में खड़ी रुकावटों को पहचानता है और उन्हें दूर करने के लिए सही प्रयोग करने का साहस दिखाता है। वह फैसले थोपता नहीं, बल्कि संवाद के ज़रिये टीम के सदस्यों का भरोसा जीतता है — यहां तक कि उन लोगों का भी, जिनके विचार उससे अलग होते हैं।
जब यह भरोसा बन जाता है, तब लीडर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है कि वह पूरी टीम के सामने एक ऐसी सरल और प्रभावशाली कहानी रखे, जिसमें बीते संघर्ष, सीखी गई सीख और भविष्य की स्पष्ट दिशा जुड़ी हो, ताकि हर व्यक्ति खुद को उस कहानी का हिस्सा महसूस करे। साथ ही, संगठन एक सोच व लक्ष्य के साथ एकजुट हो, और बदलाव केवल रणनीति न रहकर साझा संकल्प बन जाए।
अतीत को स्वीकार करें
किसी भी संगठन को आगे बढ़ाने के लिए उसके अतीत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। संगठन ने पहले क्या अच्छा किया और किन मुश्किलों या गलतियों का सामना किया - इन सबको ईमानदारी से स्वीकार करना जरूरी होता है।
जब लीडर खुलकर अतीत की सच्चाई को मानते हैं और संगठन के इतिहास का सम्मान करते हैं, तो उन पर लोगों का भरोसा मजबूत होता है और वे भविष्य के बदलावों को आसानी से अपनाने के लिए तैयार होते हैं।
वर्तमान को स्पष्ट करें
संगठन इस समय कहां खड़ा है, यह सभी को साफ-साफ समझाना बहुत जरूरी है। आपने अब तक जो प्रयोग किए हैं और जिन समस्याओं को पहचाना है, उनके आधार पर यह बताएं कि अभी बदलाव क्यों आवश्यक है।
जब लोग वर्तमान स्थिति, उसकी चुनौतियों और उससे होने वाले नुकसान को समझते हैं, तब उन्हें यह एहसास होता है कि परिवर्तन टालने का विकल्प नहीं है, बल्कि अभी कदम उठाना ही सबसे सही समय है।
भविष्य की एक आकर्षक छवि प्रस्तुत करें
लोगों को सिर्फ यह बताना काफी नहीं होता कि बदलाव जरूरी है, बल्कि यह भी दिखाना होता है कि बदलाव के बाद स्थिति कितनी बेहतर होगी। इसलिए परिवर्तन के बाद संगठन कैसा होगा - काम करने का माहौल, अवसर, विकास और सफलता - इन सबकी एक साफ और आकर्षक तस्वीर आपको उनके सामने रखनी चाहिए।
जब लोग भविष्य को स्पष्ट रूप से देख पाते हैं और उसमें अपनी भूमिका समझते हैं, तो उनकी ऊर्जा अपने आप जुड़ जाती है और वे पूरे मन से उस बदलाव की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
कमेंट
कमेंट X