आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बारिशों के मौसम

                
                                                         
                            बारिशों के मौसम हैं,
                                                                 
                            
रिमझिम की फुहारें हैं।
ख्वाहिशों के जंगल हैं,
हम तो तेरे ही सहारे हैं…
बूँद बूँद करके, जिस्मों पे बिखर के,
तन को भिगाती है…
ख्वाब ख्वाब बनके,
आग आग सी दहके,
कैसे अरमान जगाती है...
जाये कहाँ, एक तेरे सिवा,
कोई नहीं है यहाँ…
हम तो तेरे ही सहारे हैं….
बारिशों के मौसम…………1
तू ही तू हर मोड़ पर,
तुझे न कोई छोड़कर,
जिसे दिल अपना कह सके…
न जाना कभी छोड़कर,
दिल मेरा कभी भी तोड़कर,
दिल मेरा ये कभी न सह सके….
बिन तेरे ज़िंदगी, कुछ नहीं, कुछ नहीं,
हम तो तेरे ही सहारे हैं….
बारिशों के मौसम…………2
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर