{"_id":"598daa654f1c1b202a8b45b0","slug":"graphic-era-university-is-providing-a-real-global-experience-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी छात्रों को प्रदान करा रहा है एक वास्तविक ग्लोबल एक्सपीरियंस ","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी छात्रों को प्रदान करा रहा है एक वास्तविक ग्लोबल एक्सपीरियंस
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
Updated Fri, 11 Aug 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रौद्योगिकी के आगमन के साथ ही दुनिया दिन प्रतिदिन छोटी हो कर सिमटती जा रही है लेकिन एक छात्र के लिए एक डिग्री हासिल करना और अपने पसंद के विश्वविद्यालय का चुनाव करना कितना आवश्यक है। इसके उलझन को सिर्फ एक छात्र ही समझ सकता है।
विज्ञापन
ये बेहद महत्वपूर्ण है आज के समय में कि हम दुनिया के साथ जुड़े रहे, न सिर्फ इसलिए की दुनिया एक वैश्विक गांव है, बल्कि इसलिए क्योंकि यह हमे प्रोफेशनली सफल होने के लिए आवश्यक और अनिवार्य विशेषता प्रदान करता है।
विज्ञापन
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय हिमालय की पृष्ठभूमि के साथ, देहरादून की शांत घाटियों में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के अकादमिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का सहयोग विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ है। जैसे- चैथम यूनिवर्सिटी (यूएसए), यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया रिवरसाइड एक्सटेंशन यूएसए (यूसीआर); कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, सैन बर्नार्डिनो; कैलिफोर्निया यूएसए, बर्मिंघम सिटी, यूके; स्टेंडन यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, नीदरलैंड्स; हौस्च्युल फुल्डा - यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, जर्मनी। इसके साथ ही ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी मलेशिया से रूस तक दुनिया भर में कही भी इंटरनेशनल इंटर्नशिप भी करवाते है ताकि छात्रों को बेहतर एक्सपोजर मिले और वो काम सीख कर खुद के बल पर सक्षम रहे।
विज्ञापन
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय DELF और DALF में सर्टिफिकेशन प्रदान कराता है। यह विश्वविद्यालय आधिकारिक डिप्लोमा Alliance Francaise द्वारा अधिकृत एवं सम्मानित फ्रांसीसी भाषा को शिक्षा के क्षेत्र में प्रमाणित करने के लिए कर्तव्यबद्ध है।
फ्रेंच मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड में यह पहली और एकमात्र शाखा है। इसके अतिरिक्त ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय ताइवान गणराज्य के एक मूल चीनी भाषा के शिक्षक के साथ अपने यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए मैंडरिन चीनी भाषा की शिक्षा प्रदान करवाता है। इस कोर्स की सहायता से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य TOCFL सर्टिफिकेशन परीक्षा जो कि ताइवान मंत्रालय द्वारा आयोजित की जाती है में सहायता मिलेगी।
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीयकरण की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय समझौता पर हस्ताक्षर करने के बाद विभिन्न देशों के विद्यार्थियों के प्रवेश के साथ हुई जिसमें- जर्मनी, ब्राजील, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, मलावी, अंगोला, और नेपाल जैसे देशों के छात्रों ने पढ़ने और इंटर्नशिप करने के लिए दाखिला लिया। इस प्रकार से ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को एक संपूर्ण ग्लोबल एक्सपीरियंस प्रदान कर रहा है। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी द्वारा बनाया गया यह ग्लोबल एक्सपीरियंस का वीडियो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
देखें वीडियो:-
कमेंट
कमेंट X