फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   students will get training in tata advance lab with the diploma in engineering at graphic era

ग्राफिक एरा में इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ मिलेगी टाटा एडवांस्ड लैब में ट्रेनिंग

Tue, 01 Aug 2017 06:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 01 Aug 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
students will get training in tata advance lab with the diploma in engineering at graphic era
25 जुलाई ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने नए सत्र से डिप्लोमा इंजीनियरिंग में पांच नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत करने की घोषणा की है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर में टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से शुरू की गई उन्नत प्रयोगशालाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोर्स देहरादून और भीमताल कैम्पस में शुरू होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उद्योग के लिए इंजीनियरों को तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से इन उन्नत प्रयोगशालाओं का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


ये प्रयोगशालाएं छात्रों को एक औद्योगिक वातावरण में प्रशिक्षण प्रदान करती हैं और नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित हैं ताकि कैंपस प्लेसमेंट के बाद जब छात्र एक कंपनी में ज्वाइन करे तो उन्हें उसी तकनीक को दोबारा से सीखने की जरूरत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से छात्र पहले दिन से ही उद्योग में काम करना शुरू कर सकते हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिकल शाखा के डिप्लोमा छात्रों को इन टाटा प्रयोगशालाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में दुनिया भर में अपना नाम स्थापित करने के बाद, ग्राफिक एरा समूह ने पहली बार इंजीनियरिंग के क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। 


कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हुआ है। ये डिप्लोमा कोर्स तीन साल का होगा और प्रवेश 12 वीं मेरिट स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। ग्राफिक एरा समूह के अध्यक्ष डॉ कमल घानसाला ने बताया कि विश्वविद्यालय की नीतियों के अनुसार उत्तराखंड क्षेत्र के छात्रों को भी डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में 25% छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed