फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   GLA praised by corporates

कॉरपोरेट मीटिंग में कई कंपनियों ने जीएलए को सराहा

Wed, 31 Aug 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 31 Aug 2016 05:52 PM IST
सार

-कंपनी के अधिकारी जीएलए के मेधावी छात्र कंपनियों को ले जा रहे नई राह की ओर 
-छात्रों के बेहतर करियर के लिए जीएलए ने आयोजित की कॉरपोरेट मीटिंग

विज्ञापन
GLA praised by corporates
जीएलए - फोटो : जीएलए

विस्तार

छात्रों के सपने साकार हों, बेहतरीन कॅरियर मिले, ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्राप्त हों। इसी लक्ष्य को लेकर जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा ने कॉरपोरेट मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें देश-विदेश की जानी मानी कंपनियों के अधिकारियों ने एक संदेश के माध्यम से जीएलए की पूरी-पूरी प्रशंसा की।
विज्ञापन


एक होटल में आयोजित हुई कॉरपोरेट मीटिंग में देश तथा विदेश की दर्जनों कंपनियों के अधिकारियों ने मीटिंग में हिस्सा लिया, जिसमें सैमसंग इंजीनियरिंग लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट एचआर विनय कौशिक ने कहा कि उनकी कंपनी जीएलए विश्वविद्यालय से पिछले 10 वर्षों से जुड़ी हुई है, जो कि प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि वह विश्वविद्यालय के बेहतरीन सैकड़ों छात्रों से रूबरू होते रहे हैं। 
विज्ञापन


यूफलेक्स लि. के एचआर मैनेजर अविनाष कुमार ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह जीएलए विश्वविद्यालय में उनकी कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया, जिसमें 8 छात्रों को रोजगार मिला है। 8 छात्रों में से 4 छात्रों को यूफलेक्स पोलैंड के लिए चयनित किया है और 4 छात्रों को नोएडा स्थित कंपनी में रोजगार का अवसर मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जीएलए के छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में छात्रों को जीएलए की ओर से बेहतरीन शिक्षा प्रदान की जाती है। यही शिक्षा छात्रों को ऊचांइयों पर पहुंचा रही है। 

 

GLA praised by corporates
जीएलए - फोटो : जीएलए
सीजफायर इंडस्ट्री लि. के प्रेसीडेंट पंकज मेहरोत्रा ने बताया कि उनकी कंपनी ने जीएलए विश्वविद्यालय से कैंपस ड्राइव कर 113 छात्रों को रोजगार दिया है। उन्होंने जीएलए के रोजगार हासिल करने वाले छात्रों की सराहना की और कहा कि वास्तव में जीएलए के छात्रों ने कंपनी में नए-नए प्रोजेक्टों पर कार्य किया है जो कि कंपनी के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुए हैं। उन्होंने अपने एक संदेश के माध्यम से जीएलए के छात्रों को आगे बढ़ने का आह्वान किया। 

इससे पूर्व जीएलए विष्वविद्यालय के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के डीन एवं हैड प्रो. एके वर्मा ने कंपनी के अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय आए- दिन निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। 
उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से एक साथ मिलकर चलने का आह्वान भी किया और कहा कि कंपनियां रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट लैब यानी अत्याधुनिक लैब जीएलए विश्वविद्यालय में स्थापित करें। जिससे कि छात्रों को आए दिन रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और कंपनियों को भी एक से बढ़कर एक छात्र इंडस्ट्री क्षेत्र के लिए तैयार होंगे। 

कार्यक्रम के अंत में दीपक कुमार ने आए हुए अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। जनरल मैनेजर सौरभ गोयल ने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाली कॉरपोरेट मीटिंग से इंडस्ट्री और ऐकैडमिक्‍स साथ-साथ मिलते हैं। जिससे छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए नए-नए रास्ते खुलते हैं।

विभाग की डिप्टी मैनेजर अंकिता चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों से कंपनी अधिकारियों को अवगत कराया। इस मौके पर विभाग के नीरज गर्ग, अमित जैन, आषीश कुमार षर्मा, दीपक अवस्थी, राहुल सिंह, राजकमल सिंह, गौरव कुमार, रजनीष महाजन, मुकुटबल्लभ दुबे, मस्तराम चैधरी, भरत कांत षर्मा, रजत अरोरा, सचिन प्रखर भट्ट, प्रिया आदि उपस्थित रहे।         
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed