{"_id":"594a124e4f1c1bfe0d8b4887","slug":"du-organise-big-event-on-international-yoga-day-2017-at-hansraj-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2017 : DU में छात्रों ने किया भव्य आयोजन","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2017 : DU में छात्रों ने किया भव्य आयोजन
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
आज अंतराराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के विभिन्न हिस्सों में योग का आयोजन किया गया था। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों और प्रोफेसरों ने मिलकर योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। डीयू के नॉर्थ कैंपस के हंसराज कॉलेज में छात्रों और प्रोफेसरों ने मिलकर योग किया। हंसराज कॉलेज के योगा एडवाइजर वरुण आर्य ने बताया कि पिछले काफी समय से इस योग दिवस की तैयारियां चल रही थीं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अपने आप में एक बड़ा कार्यक्रम है। आम जिंदगी में इसकी काफी अहमियत है। योग करने से दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन
हंसराज कॉलेज में हुए इस आयोजन की शुरुआत योगा प्रोफेसर वरुण आर्य की बातों से हुई। इसके बाद सबने मिलकर कई योगासन किए। आपको बता दें कि वरुण आर्य ने हाल ही में योग में एक रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने एक घंटे में बिना ब्रेक के 535 बार सुर्यनमस्कार किया था।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X