फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Yoga day 2017 LIVE: PM Modi and CM Yogi Adityanath celebrating Yoga in Lucknow

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: लखनऊ में मोदी-योगी, दिल्ली में कोविंद, गुजरात में शाह ने किया योग

Wed, 21 Jun 2017 12:05 PM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
amarujala.com, Presented By: मोहित Updated Wed, 21 Jun 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
International Yoga day 2017 LIVE: PM Modi and CM Yogi Adityanath celebrating Yoga in Lucknow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ योग किया। मोदी-योगी ने करीब 55 हजार लोगों के साथ मिलकर योग किया। इसमें 7,750 स्कूली बच्चों के अलावा 27 संस्थान भी शामिल थे।
विज्ञापन


इस आयोजन की तैयारियां पिछले एक महीने से चल रही थीं। आयुष मंत्रालय के मुताबिक इस मौके पर देश भर में करीब 5,000 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं 150 देशों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस खास आयोजन में कोई कमी न रह जाए इसलिए योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने खुद ही तैयारियों का जायजा लिया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


LIVE UPDATES:
> असम में आचार्य बालकृष्ण ने किया योगाभ्यास, साथ में सीएम मौजूद
> मुंबई में सीएम फडणवीस ने किया योग।
> प्रधानमंत्री के जाने के तुरंत बाद लखनऊ का मैदान हुआ खाली।
> राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में किया योग।
> उनके जाने के बाद ही लोगों ने भी योगासन छोड़ घर का रुख किया।
> भारी बारिश के कारण पीएम मोदी जल्द ही अपना योगासन खत्म कर चल दिए।
> पीएम ने 100 दिव्यांग बच्चों के साथ किया योग।
> पीएम ने पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए लोगों के साथ किया भद्रासन
> पीएम मोदी ने लोगों के साथ किया ताड़ासन।
> 50 से 60 मिनट तक योगा किया जा सकता है। 
> योग 0 प्वाइंट में हेल्थ इंश्योरेंस
> जैसे जीवन में नमक जरूरी वैसे योग को जरूरी बनाए।
> विश्व को अपने साथ जोड़ने में योग भूमिका अदा कर रहा है।
> योग शरीर के अंगों में जागरुकता लाता है। 
> योग शरीर, मन और बुद्धि को जोड़ता है।
> विश्व में योग टीचर की मांग बढ़ी है।
> मन को स्थिर रखने के लिए योग जरूरी।
> आज योग लोगों के जीवन का एक बड़ा हिस्सा है।
> योग से जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है।
> योग की वजह से भारत के साथ पूरा विश्व जुड़ा।
> भारी बारिश के बीच योग को बल देने का ये प्रयास अभिनंदनीय।
> मंच से पीएम मोदी ः लखनऊ की धरती पर सभी योगप्रेमियों को प्रणाम
> योग को जन अभियान का हिस्सा बनाएंगे।
> योगी ने कहा, योग जीवन की कला है। प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं और इस पर्व के लिए उनका कृतज्ञ हूं।
> अहमदाबार में बाबा रामदेव के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योग कर रहे हैं।
>दिल्ली के सेंट्रल पार्क में केजरीवाल, उपराज्यपाल समेत केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed