DU ADMISSION: आसान नहीं होगी दाखिले की राह, कट ऑफ के बाद फीस से होगी परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंधित सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ना एक बार फिर से मंहगा हो गया है। कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 में होने वाले दाखिलों के लिए भी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों की फीस को प्रति सेमेस्टर 900 से 950 रुपये तक बढ़ाया है। वहीं, रेजीडेंस फीस में भी 1900 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। इस तरह छात्रों को इस बार बीते साल के मुकाबले लगभग 2450 रुपये अधिक राशि का भुगतान करना पड़ेगा।
स्टीफंस में कट ऑफ जारी होने के बाद जल्द ही दाखिले का दौर शुरू होने जा रहा है। कॉलेज में तीन प्रकार की फीस छात्रों से ली जाती है। जिसमें कोर्स फीस, रेजीडेंस फीस व मेस फीस शामिल है। कोर्स फीस ह्यूमैनिटीज, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बीएससी प्रोग्राम व गणित के लिए अलग-अलग होती है। वहीं, रेजीडेंस फीस व मेस फीस सभी छात्रों के लिए एक जैसी होती है।
जानें, किस कोर्स के लिए कितनी बढ़ी फीस
बीते साल कॉलेज ने ह्यूमैनिटीज (ऑनर्स व बीए प्रोग्राम) में दाखिला लेने वाले छात्रों से पहले सेमेस्टर के लिए 19,990 रुपये की फीस ली थी, जो कि इस साल बढ़कर 20,940 रुपये हो गई है। वहीं, बीते साल तक फिजिक्स, केमिस्ट्री ऑनर्स व बीएससी प्रोग्राम कोर्स की फीस 21,190 रुपये थी, जिसे इस साल बढ़ाकर 22,140 कर दिया गया है।
जहां तक मैथमेटिक्स कोर्स की बात है तो फीस 20,170 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 21,120 कर दिया गया है। वहीं, रेजीडेंस फीस में भी बीते साल के मुकाबले 1900 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। बीते साल यह फीस 27,150 थी। अब यह 29,050 हो गई है।
साल में दो सेमेस्टर होते हैं। लिहाजा अगले सेमेस्टर की फीस अलग है। अगले सेेमेस्टर की फीस छात्रों को जनवरी में चुकानी होगी। इस तरह से दोनों सेमेस्टर के हिसाब से ह्यूमैनिटीज व बीए प्रोग्राम के छात्रों को कुल 37,920, फिजिक्स, केमिस्ट्री व बीएससी प्रोग्राम के लिए कुल 40,335 व बीएससी गणित के लिए 38,280 रुपये चुकाने होंगे। इस तरह से सालाना फीस में 2450 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।
कमेंट
कमेंट X