{"_id":"6ae7f4d0365c77074808880d","slug":"uppsc-ro-aro-exam-pattern-2026-check-prelims-and-mains-exam-structure-marking-scheme-and-syllabus-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा 2026 कितने अंकों की होगी? जानें प्रीलिम्स और मेन्स का पूरा पैटर्न","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा 2026 कितने अंकों की होगी? जानें प्रीलिम्स और मेन्स का पूरा पैटर्न
Mon, 02 Nov 2026 07:56 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:56 AM IST
सार
यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती 2026 के लिए कुल 501 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार 26 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में 200 सवाल पूछे जाएंगे और गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक कटेंगे। मुख्य परीक्षा में तीन प्रश्नपत्र होंगे। यहां जानें परीक्षा का पूरा ढांचा, अंक योजना, सामान्य अध्ययन, हिंदी और निबंध का पाठ्यक्रम और तैयारी से जुड़ी जरूरी बातें।
विज्ञापन
UPPSC RO ARO Exam Pattern 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) और अन्य संबंधित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत कुल 501 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 तय की गई है। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं, इसलिए प्रतियोगिता कड़ी रहने की उम्मीद है। ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का ढांचा, पाठ्यक्रम और अंक योजना समझना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक परीक्षा कितने अंकों की होगी?
यूपीपीएससी आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। पूरा प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। इसमें सामान्य अध्ययन के 140 सवाल होंगे, जिनके लिए 140 अंक तय हैं। वहीं सामान्य हिंदी के 60 सवाल पूछे जाएंगे और यह भाग 60 अंकों का होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। परीक्षा में गलत जवाब देने पर एक तिहाई अंक यानी लगभग 0.33 अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सवाल हल करते समय सही उत्तर चुनने के साथ सावधानी भी बरतनी होगी।
विज्ञापन
सामान्य अध्ययन में क्या-क्या पढ़ना होगा?
प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन वाले भाग में कई विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, कृषि, वाणिज्य और व्यापार से भी प्रश्न आएंगे। उम्मीदवारों को जनसंख्या, पारिस्थितिकी, नगरीकरण, विश्व भूगोल, भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधनों की तैयारी भी करनी होगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। सामान्य बुद्धिमत्ता के साथ उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार और सामाजिक परंपराओं से जुड़ी जानकारी भी पाठ्यक्रम का हिस्सा है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X