Digital Marketing : ये हैं डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर की टॉप 5 नौकरियां, जानें कैसे बनेगा आपका इसमें करिअर
मौजूदा समय में निजी क्षेत्रों में नौकरियों की भरमार है बशर्ते उम्मीदवार के पास एक ऐसी स्किल होनी चाहिए जिसका कंपनी में इस्तेमाल किया जा सके। इन्हीं एक स्किल में आजकल डिजिटल मार्केटिंग तेजी से उभर रही है जिसे सीखकर लाखों युवा नौकरी पा चुके हैं। अगर आप भी बेरोजगार हैं तो सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के जरिए टॉप 5 मार्केटिंग जॉब्स हासिल कर सकते हैं।
विस्तार
आज के समय में देश की हर इंडस्ट्री में स्किल्ड युवा के लिए कोई न कोई अवसर जरूर है। कई युवाओं को सोशल मीडिया चलाना बहुत पसंद होता है अगर उन्हें सोशल मीडिया टूल्स की बेहतर जानकारी हासिल हो जाए तो वह सोशल मीडिया मैनेजर, मार्केटर जैसे प्रोफाइल पर अच्छा काम कर सकते हैं। कई युवाओं को फ्री ब्लॉग बनाकर लिखने का शौक होता है ऐसे युवाओं के लिए आज नौकरियों के ढेरों अवसर हैं आप कंटेंट राइटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, ई मेल मार्केटिंग स्किल्स हासिल कर इन क्षेत्रों में अपना करिअर बना सकते हैं। अगर आप अपने करिअर को लेकर चिंतित हैं आपको ये समझ में नहीं आ रहा है कि किस फील्ड में आप अपना बेहतर करिअर बना सकते हैं तो डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में मिल रहीं लगातार नौकरियों को देखते हुए सफलता डॉट कॉम ने रोजगार ढूंढ़ रहे अनस्किल्ड युवाओं को स्किल्ड करने के उद्देश्य से Digital Marketing Course की शुरूआत की है। अगर आप भी रोजगार की तलाश में हैं तो इस कोर्स से स्किल्ड होकर एक बेहतर नौकरी हासिल कर सकते हैं। इस क्षेत्र में मिलने वाली टॉप 5 नौकरियों के बारे में हम यहां बता रहे हैं।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
जिन 5 क्षेत्रों में बना सकेंगे करिअर
1-डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर - डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर विभिन्न कैंपेन्स के जरिए ब्रांड की ऑनलाइन प्रजेंस और सेल्स को मैनेज करने के लिए काम करते हैं। इनका सालाना सैलरी पैकेज 7.2 लाख रुपये तक होता है।
3-कंटेंट मार्केटर - कंटेंट मार्केटर इनबाउंड मार्केटिंग स्ट्रेटजी से लेकर ब्रांड की पहचान बनाने, सोशल मीडिया पर ब्रांड की पहचान और जागरूकता के लिए काम करते हैं। कंटेंट मार्केटर ग्राहकों के लिए मल्टीमीडिया कैटेगरी का कंटेंट तैयार करते हैं जो कम समय में हरेक को एक मैसेज देता है। इनका सालाना सैलरी पैकेज 5.46 लाख रुपये तक होता है।
4-ईमेल मार्केटर - ई मेल मार्केटर कंपनी के उत्पाद/सेवा की जानकारी ग्राहकों तक ईमेल के जरिए पहुंचाते हैं। यह ग्राहकों को त्यौहारी ऑफर्स या सर्वे भी भेजते हैं। ग्राहकों से प्राप्त हुई लीड्स को सेल्स टीम को सेंड करते हैं। इनका सालाना सैलरी पैकेज 4.3 लाख रुपये तक होता है।
5-एसईएम स्पेशलिस्ट - सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट कंपनी के सोशल मीडिया रणनीति बनाने से लेकर, ब्रांड जागरूकता, सेल्स बढ़ाने आदि के लिए काम करते हैं। किसी भी कंपनी का सोशल मीडया अकाउंट एसएमएम स्पेशलिस्ट ही संभालते हैं। इनका सालाना सैलरी पैकेज 7.3 लाख रुपये तक होता है।
सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर
अगर आप भी ग्रेजुएशन कर चुके हैं और करिअर को लेकर तमाम तरह की चिंताओं से घिरे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट करिए और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करिअर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X