Digital Marketing : PPC एक्सपर्ट बनकर हासिल करें लाखों के पैकेज वाली जॉब, जानें कैसे हासिल होगी ये स्किल
इंटरनेट और डिजिटल मार्केटिंग के विस्तार के बाद ज्यादातर कंपनियां अब परंपरागत मार्केटिंग से ऑनलाइन मार्केटिंग यानी डिजिटल मार्केटिंग की ओर रुख कर रही हैं। इसी कारण से वर्तमान में डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री 450 बिलियन डॉलर से ज्यादा की हो गई है। अगर आप भी इस बिलियन डॉलर सेक्टर में जॉब हासिल करना चाहते हैं तो सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले सकते हैं।
विस्तार
इंटरनेट और डिजिटल मार्केटिंग के विस्तार के बाद ज्यादातर कंपनियां अब परंपरागत मार्केटिंग से ऑनलाइन मार्केटिंग यानी डिजिटल मार्केटिंग की ओर रुख कर रही हैं। इसी कारण से वर्तमान में डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री 450 बिलियन डॉलर से ज्यादा की हो गई है। अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज को मार्केट में प्रमोट करने के लिए कंपनियां आज के समय में पीपीसी मार्केटिंग मॉडल का उपयोग कर रहीं हैं। पीपीसी मार्केटिंग डिजिटल मार्केटिंग का ही एक टूल है जिसमें कम बजट में कंपनियों को अच्छे रिजल्ट मिल रहे हैं। इसीलिए कंपनियों में पीपीसी एक्सपर्ट की भारी डिमांड है। अगर आप भी पीपीसी एक्सपर्ट बनकर शानदार सैलरी वाली नौकरी हासिल करना चाहते हैं तो सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले सकते हैं। सफलता के इस कोर्स से अब तक सैकड़ों युवाओं को कम समय में अच्छे पैकेज पर जॉब हासिल हो चुकी है।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
पीपीसी का फुल फॉर्म क्या है ?
पीपीसी का फुल फॉर्म पे पर क्लिक होता है, जिसे हिंदी में प्रति क्लिक भुगतान कहते हैं। ये डिजिटल मार्केटिंग के अंतर्गत ऐसी मार्केटिंग तकनीक होती है जिसमें एडवर्टाइजर को यूजर द्वारा अपने एड पर किए गए प्रत्येक क्लिक का भुगतान करना होता है और उस प्रत्येक क्लिक पर उसे लीड मिलती है जिसे वह कस्टमर में कनवर्ट करता है।
पीपीसी मार्केटिंग क्या है ?
पीपीसी यानि पे पर क्लिक में एडवर्टाइजर को अपनी साइट या लैंडिंग पेज पर ट्रैफिक लाने के लिए पेमेंट करना होता है। ये एक पेड मार्केटिंग मॉडल है, जिसके जरिए एडवर्टाइजर सर्च इंजन और सोशल मीडिया पर एड चलाते हैं। जैसे आप गूगल पर एड चलाकर अपनी साइट पर ट्रैफिक लाते हैं तो जब भी कोई यूजर आपके एड पर क्लिक करेगा तब वह सीधा आपके साइट पर आयेगा और उसके क्लिक पर आपको गूगल को भुगतान करना होता है। पीपीसी मार्केटिंग कर आप बहुत कम समय में अपने साइट के ट्रैफिक को बढ़ाते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करते हैं।
पीपीसी मार्केटिंग 6 प्रकार से होती है
- सर्च एड
- डिस्प्ले एड
- नेटिव एड
- वीडियो एड
- सोशल मीडिया एड
- री-मार्केटिंग
और पढ़ें : डिजिटल मार्केटिंग जॉब्स में कितनी सैलरी मिलेगी
- सर्च एड - सर्च एड गूगल या बिंग जैसे सर्च इंजन में रन किये जा सकते हैं। सर्च एड किसी स्पेशल कीवर्ड पर रन किये जाते हैं और जब यूजर उस की-वर्ड को सर्च करता है तो उसे एड वाले रिजल्ट सर्च इंजन के ऑर्गेनिक रिजल्ट से पहले देखने को मिलते हैं।
- डिस्प्ले एड - डिस्प्ले एड हमें किसी ब्लॉग या वेबसाइट में देखने को मिलते हैं। डिस्प्ले एड ज्यादातर यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार ही दिखाये जाते हैं यूजर दिन भर में जिन चीजों को सर्च करते हैं उसी से संबंधी एड उन्हें दिखाया जाता है।
- नेटिव एड - आपने ज्यादातर ब्लॉग या न्यूज़ वेबसाइट में आर्टिकल के नीचे कुछ ऐसे आर्टिकल के रूप में विज्ञापन देखे होंगे, यह नेटिव कहलाते हैं। नेटिव ऐड में एडवर्टाइजर आर्टिकल के रूप में अपना विज्ञापन बनाते हैं। ज्यादातर ब्लॉगर अपने ब्लॉग में ट्रैफिक लाने के लिए नेटिव एड चलाते हैं। आप गूगल, तबोला, एमजीआईडी जैसे प्लेटफार्म से नेटिव एड चला सकते हैं।
- वीडियो एड - ये एड वीडियो के फॉर्मेट में होते हैं, इस फॉर्मेट के एड आपको ज्यादातर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म में देखने को मिलते हैं। जिसमें कोई कंपनी या व्यक्ति अपने प्रोडक्ट या साइट के बारे में एड की मदद से यूजर्स को जानकारी देता है। आप गूगल एड से यूट्यूब पर वीडियो एड चला सकते हैं।
- सोशल मीडिया एड - सोशल मीडिया एड में आप अपने प्रोडक्ट और सर्विस को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, यह एड का बहुत बेहतरीन तरीका है। आप जिस भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं उसमें आपको बहुत से कंपनियों के एड देखने को मिलते होंगे, इन्हीं एड को सोशल मीडिया एड कहते हैं।
- री-मार्केटिंग - आपने कभी गौर किया है जब आप मिंत्रा, फ्लिपकार्ट, अमेजन की वेबसाइट या एप पर जाते हैं और किसी प्रोडक्ट को चेक करते हैं तो इसके बाद आपको हर जगह मिंत्रा, अमेजन और फ्लिपकार्ट के विज्ञापन देखने को मिलते हैं इसे ही री-मार्केटिंग कहते हैं।
सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में करिअर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेज के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X