फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi university- Tampering with certificates in Ramjas College, know status of admission till date

डीयू: अबतक दाखिले की ये है स्थिति, रामजस कॉलेज में प्रमाणपत्रों से छेड़छाड़

Thu, 28 Jun 2018 01:27 PM IST
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi university- Tampering with certificates in Ramjas College, know status of admission till date

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। वहीं, रामजस कॉलेज में प्रमाणपत्र से छेड़छाड़ कर दाखिला लेने के मामले सामने आए हैं। हालांकि, पता चलते ही कॉलेज ने 5 दाखिले को रद कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, छात्रों ने नाम के स्पेलिंग व घर के पते में छेड़छाड़ कर रखी थी। दरअसल, कॉलेज में फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ अन्य सत्र पर भी प्रमाणपत्र की जांच हो रही है। ऐसे में यह छेड़छाड़ सामने आ गई। 

विज्ञापन


बता दें कि फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने पर दाखिला तो रद होता ही है। साथ ही अगर प्रमाण पत्र में ओवर राइटिंग होगा तो भी दाखिले रद कर दिए जाते हैं। कॉलेज दो स्तर पर इसकी जांच करते हैं, ताकि किसी भी तरह से फर्जी दाखिले ना हो पाएं।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डीयू प्रशासन ने इस बार कॉलेजों को सलाह दी थी कि वह प्रमाण पत्रों की जांच फॉरेसिंक टीम से भी कराएं। रामजस कॉलेज काफी पहले से फॉरेसिंक एक्सपर्ट से यह जांच करवाता रहा है। वहीं, इस बार हंसराज कॉलेज भी फॉरेसिंक एक्सपर्ट से प्रमाण पत्रों की करवा रहा है। इस फेहरिस्त में अन्य कई कॉलेज भी हैं। जो इस तरह से प्रमाणपत्र का सत्यापन करवा रहे हैं। इसका मकसद फर्जी दाखिले रोकना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले की स्थिति

Delhi university- Tampering with certificates in Ramjas College, know status of admission till date
delhi university - फोटो : अमर उजाला
एसआरसीसी : श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सामान्य वर्ग के लिए बीकॉम व ईको ऑनर्स में दाखिले की गुंजाइश नहीं है। दोनों कोर्स में सामान्य श्रेणी की तीसरी कटऑफ जारी नहीं
होगी। वहीं, बीकॉम ऑनर्स में एसटी व ईको में एससी के दाखिले भी बंद हो गए हैं। बीकॉम ऑनर्स में कुल सीटों से अधिक 582 दाखिले व ईको में 127 दाखिले हो चुके हैं।  

राजधानी : राजधानी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश गिरी ने बताया कुल 955 सीटों पर दूसरी कटऑफ के आखिरी दिन तक 822 दाखिले हो चुके हैं। तीसरी कट ऑफ के लिए 133
सीटें ही बची हैं। यहां फिजिक्स, गणित, केमिस्ट्री व हिंदी ऑनर्स और बीएससी फिजिकल साइंस के दाखिले तीसरी कटऑफ में बंद रहेंगे। हालांकि, रद होने पर ही कुछ कोर्सेज के
दाखिले खोले जाएंगे, लेकिन वह भी काफी कम होंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेज तीसरी कटऑफ में औसतन 1 से 1.5 फीसदी तक की कमी करेगा। 

लक्ष्मीबाई : यहां कुल 1000 सीटों पर अब तक 520 दाखिले हो गए हैं। इस तरह से आधी सीटें भर चुकी हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला ने बताया कि सामान्य श्रेणी के लिए
कुछ कोर्सेज में दाखिले बंद हो सकते हैं। 

रामजस : 1334 सीटों के लिए 1300 दाखिले अब तक हो चुके हैं। सामान्य से लेकर आरक्षित वर्ग के लिए दाखिले की संभावना तीसरी कटऑफ में काफी कम है। तीसरी कट ऑफ में
यदि दाखिले रद भी होते हैं तो भी मौके कम ही होंगे। 

एआरएसडी : 1179 सीटों पर 700 दाखिले हो चुके हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. ज्ञानतोष झा ने बताया कि दूसरी कट ऑफ के आखिरी दिन कॉलेज में 178 दाखिले हुए। तीसरी कट
ऑफ में साइंस व ह्यूमेनिटीज के 7-8 ऑनर्स कोर्सेज बंद हो जाएंगे। 

अरबिंदो कॉलेज : 1050 सीटों के लिए 615 दाखिले हो गए हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विपिन अग्रवाल ने बताया कि तीसरी कटऑफ में बीएससी लाइफ साइंसेज व अंग्रेजी ऑनर्स में
दाखिले की गुंजाइश नही है। दाखिले रद होने पर ही बंद हुए कोर्सेज को आने वाली कटऑफ में खोला जाएगा। आरक्षित श्रेणी में तीसरी कटऑफ में 2 फीसदी तक की कमी की
जाएगी। वहीं, बीकॉम ऑनर्स में 0.25 फीसदी कम कर खुला रखेंगे। बीकॉम पास की कटऑफ में 0.25 फीसदी की कमी की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed