20 लाख सरकारी नौकरियां ला रही सरकार, जानिए कहां है आपके लिए मौका
लेबर मिनिस्ट्री द्वारा शुरू किए गए इस कदम से बेरोजगारी में वृद्धि की आलोचना झेल रही सरकार को राहत मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक मंत्रालय सभी केंद्रीय सरकारी विभागों और संगठनों में खाली पदों का आंकलन करेगा और एक तय समय सीमा के भीतर इन पदों को भरने की योजना पर काम किया जाएगा।
पढ़ें- इनके पढ़ाए बन चुके हैं RBI के गवर्नर, आज ऐसे गुजार रहे जिंदगी...
20 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद
श्रम मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों को अपने-अपने विभागों में खाली पड़े पदों की सूची साझा करने को कहा है। जिसके बाद इस साल बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा सकता है।
वित्त वर्ष 2012 से 2016 के बीच 36 लाख 50 हजार नए रोजगार पैदा किए गए
सरकार पर हर महीने करीब 10 लाख लोगों को रोजगार के अवसर पैदा करने का दबाव है। एक अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2012 से 2016 में भारत ने सालाना 36 लाख 50 हजार नए रोजगार पैदा किए।
श्रम मंत्रालय पहली बार इस क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सरकार ने रोजगार सृजन के लिए पहला बड़ा कदम उठाया है।
कमेंट
कमेंट X