फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इनके पढ़ाए बन चुके हैं RBI के गवर्नर, आज ऐसे गुजार रहे जिंदगी...

Wed, 27 Sep 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय Updated Wed, 27 Sep 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
Meet this iit professor now who is working for tribals

IIT में पढ़ कर अच्छी नौकरी हासिल करना किसका सपना नहीं होता पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनपर समाज को सुधारने का भूत सवार रहता है और उनकी हर एक सांस देश के लिए समर्पित होती है। ऐसे ही एक महानपुरुष है आलोक सागर।



आलोक सागर अगर चाहते तो अपनी हाई एजुकेशन के बलबूते लग्जरी लाइफस्‍टाइल जी सकते थे लेकिन आज हम जिस आलोक सागर को जानते हैं वो IIT के छात्र बाद में हैं पहले एक समाजसुधारक हैं।

इनके पढ़ाए बन चुके हैं RBI के गवर्नर, आज ऐसी हो गई हालत...

Meet this iit professor now who is working for tribals

गुमनामी की जिंदगी गुजार रहे पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन के गुरु और दिल्ली IIT में प्रोफेसर रहे आलोक सागर का मकसद है समाज में फैले जातिवाद को मिटाकर जरूरतमंदों को मुख्य धारा में लाना और इतनी हरियाली पैदा कर देना है कि आने वाली कई पीढ़ियों को फलदार पेड़-पौधे मिलते रहें।

इनके पढ़ाए बन चुके हैं RBI के गवर्नर, आज ऐसी हो गई हालत...

Meet this iit professor now who is working for tribals

आलोक सागर की प्रर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को देखें तो उनका जन्म 20 जनवरी 1950 को दिल्ली में हुआ। आलोक सागर के पिता IRS अधिकारी थे और माता दिल्ली के मिरांडा हाउस में प्रोफेसर।
IIT दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग करने के बाद साल 1977 में उन्होंने अमेरिका के हृयूस्टन यूनिवर्सिटी टेक्सास से रिसर्च की डिग्री ली। टेक्सास यूनिवर्सिटी से डेंटल ब्रांच में पोस्ट डॉक्टरेट और समाजशास्त्र विभाग, डलहौजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में फैलोशिप भी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वो IIT दिल्ली में प्रोफेसर बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पढ़ाए बन चुके हैं RBI के गवर्नर, आज ऐसी हो गई हालत...

Meet this iit professor now who is working for tribals

लेकिन आलोक का मन तो समाजसुधार के कार्यों मे ज्यादा लगता था ऐसे में IIT में प्रोफेसर की नौकरी छोड़ दी और पिछले 30 सालों से आलोक मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सालों से आदिवासियों के साथ सादगी भरा जीवन बीता रहे हैं। वे आदिवासियों के लिए सामाजिक, आर्थिक और अधिकारों की लड़ाई लड़ते हैं। इसके अलावा गांव में फलदार पौधे लगाते हैं।

विज्ञापन

इनके पढ़ाए बन चुके हैं RBI के गवर्नर, आज ऐसी हो गई हालत...

Meet this iit professor now who is working for tribals

यदि आलोक सागर के निजी जीवन की बात की जाए तो वो दिल्ली में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन इसका असर उनकी जिंदगी पर कभी नहीं पड़ा। आप जानकर हैरान होंगे कि आलोक के पास पहनने के लिए बस तीन कुर्ते हैं और एक साइकिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed