{"_id":"59db2ae14f1c1b8e698b4ca2","slug":"cbse-again-have-class-10th-board-exams-in-their-curriculam","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: अब 10वीं में फिर से होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
CBSE: अब 10वीं में फिर से होगी बोर्ड परीक्षा
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE के मान्यता प्राप्त स्कूलों में 10वीं कक्षा में बोर्ड की परीक्षा को फिर से अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि अब 10वीं में फिर से बोर्ड परीक्षा का चलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने ये भी घोषणा की है कि CBSE स्कूलों के 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को भी केंद्रीय परीक्षा देनी होगी। जो छात्र इस परीक्षा में फेल हो जाएंगे उन्हें उसी कक्षा में ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि उन सभी छात्रों को कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। यदि कोई छात्र इसमें भी फेल हो गया तो उसे पिछली कक्षा में ही रुकना पड़ेगा। मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले को फिलहाल 25 राज्यों द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है। हाल ही में HRD मिनिस्ट्री ने सभी राज्यों और एजुकेशन बोर्ड्स को 12वीं की परीक्षा में मार्क्स मॉडरेट नहीं करने के लिए एडवाइजरी जारी की थी।
विज्ञापन
पढ़ेंः GATE 2018: आज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन, तुरंत करें अप्लाई
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X