{"_id":"59e444b94f1c1bda538b797d","slug":"bihar-intermediate-exam-date-announced-know-more-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब होगी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा, बदल गए हैं नियम","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
जानिए कब होगी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा, बदल गए हैं नियम
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अगले साल यानि 2018 में होने वाली इंटर परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा अगले साल फरवरी माह में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इसकी जानकारी दी। परीक्षा का आयोजन 06 फरवरी 2018 से 16 फरवरी 2018 के बीच किया जायेगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक चलेगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से 5.00 बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
पढ़ें- SSC जूनियर ट्रांसलेटर पेपर 2 का रिजल्ट आज, ऐसे करें चेक
विज्ञापन
इस बार प्रैक्टिकल परीक्षा में थोड़ा बदलाव किया गया है। इस बार ये परीक्षा वार्षिक परीक्षा से पहले ली जायेगी। यह 11 से 25 जनवरी के बीच होगी। बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए वर्ष 2018 की परीक्षा से ही प्रैक्टिकल परीक्षा में होम सेंटर को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इसका चयन जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा तथा प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बाहरी लोग सेंटर चयनित सेंटर से होंगे।
कमेंट
कमेंट X