फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   admission in Engineering course in JNU Based on JEE Main score

जेएनयू: जेईई मेन स्कोर से इंजीनियरिंग में होगा एडमिशन, वैकल्पिक पढ़ाई का भी मिलेगा मौका

Tue, 15 May 2018 10:50 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
admission in Engineering course in JNU Based on JEE Main score

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में इंजीनियरिंग डिग्री प्रोग्राम में दाखिला जेईई मेन के स्कोर के आधार पर होगा। एकेडमिक काउंसिल की 18 मई को होने वाली बैठक में पहली डयूल डिग्री इंजीनियरिंग प्रोग्राम में दाखिला पॉलिसी पर फैसला होगा। खास बात है कि एनआईटी, एमआईटी को इंजीनियरिंग की सीट अलॉट करने वाला सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड ही जेएनयू में सेंट्रल काउंसलिंग से दाखिले करेगा।

विज्ञापन


जेएनयू कैंपस देश में सबसे बड़े लैंग्वेज प्रोग्राम और साइंस क्षेत्र में पढ़ाई के लिए जाना जाता है। शैक्षिक सत्र 2018-19 से स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग का नया सेंटर भी खुल जाएगा।बीटेक इंजीनियरिंग के पहले बैच में छात्रों को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ड्यूल डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई का मौका मिलेगा। यह पांच वर्षीय इंटीग्रेडिट कोर्स होगा, जिसमें बीटेक-एमटेक या बीटेक-एमएस कोर्स का विकल्प रहेगा। बीटेक प्रोग्राम में दाखिला लेने के बाद छात्र बीच में पढ़ाई नहीं छोड़ सकेगा।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग के छात्र पढ़ेंगे लैंग्वेज  
जेएनयू इंजीनियरिंग के छात्रों को लैंग्वेज में भी दक्ष करेगा। कैंपस में इंटरनेशनल लैंग्वेज के साथ मिलकर छात्र बीटेक इंटीग्रेेटिड कोर्स में दाखिला लेंगे। इसके अलावा, छात्रों के पास  
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइंसेज, ह्यूमैनेइटीज व लैंग्वेज में वैकल्पिक पढ़ाई का मौका मिलेगा। वैकल्पिक भाषा या विषय की पढ़ाई एमटेक या एमएस कोर्स के दौरान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed