{"_id":"57cf8f8b4f1c1b3639317aa3","slug":"abhishek-mehrotra-get-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित हुए पत्रकार और शिक्षाविद","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित हुए पत्रकार और शिक्षाविद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
career
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर राजधानी के कॉन्सटीट्यूशनल क्लब पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षाविदोंं और मीडिया से जुड़े विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा मीडिया विश्लेषक अभिषेक मेहरोत्रा को मीडिया के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एंव लेखक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षाविद रेनू हुसैन, मीनू कंवर, अमित आहूजा, एसएस भक्कू, ओ.पी.यादव सहित कई गणमान्य मीडियाकर्मियों, शिक्षाविदों, कलाकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर दिल्ली के पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. नरेंद्रनाथ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री, पूर्वे महापौर रजनी अब्बी, प्रेम सिंहानिया, दयानंद वत्स आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर अभिषेक ने कहा कि पत्रकार को समाज शिक्षक की भांति ही देखता है, ऐसे में चाहे भाषाशैली हो या कलात्मक लेखन या शब्दकोष ज्ञान पत्रकार को इस पर बहुत बारीकी से ध्यान देना चाहिेए।
विज्ञापन
वर्तमान में समाचार4मीडिया डॉट कॉम के संपादकीय प्रभारी अभिषेक को दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कमेंट
कमेंट X