फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career: Make a career in graphology after 12th, there are excellent opportunities in these fields

Career: 12वीं के बाद ग्राफोलॉजी में बनाएं करियर, इन क्षेत्रों में हैं बेहतरीन अवसर

Wed, 02 Aug 2023 06:02 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 02 Aug 2023 06:02 PM IST
सार

ग्राफोलॉजी को आम भाषा में हस्तलेखन विशेषज्ञ कहा जाता है। साधारण भाषा में कहा जाए तो ग्राफोलॉजी या हस्तलेखन विशेषज्ञ वह होता है जो किसी की भी लिखावट को देखकर उसके बारे में कई बातें बता सकता है।

विज्ञापन
Career: Make a career in graphology after 12th, there are excellent opportunities in these fields
Graphology - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

बारहवीं के बाद से ही छात्र अपने करियर को लेकर काफी ज्यादा सतर्क हो जाते हैं। छात्र अलग-अलग क्षेत्रों में अपना करियर बनाने की तैयारी में जुट जाते हैं। कुछ ऐसे भी छात्र होते हैं जो अपने करियर में कुछ अलग करना चाहते हैं। ऐसे में उनके लिए ग्राफोलॉजी एक बेस्ट करियर ऑप्शन हो सकता है।

विज्ञापन

क्या होता है ग्राफोलॉजी

ग्राफोलॉजी को आम भाषा में हस्तलेखन विशेषज्ञ कहा जाता है। साधारण भाषा में कहा जाए तो ग्राफोलॉजी या हस्तलेखन विशेषज्ञ वह होता है जो किसी की भी लिखावट को देखकर उसके बारे में कई बातें बता सकता है। इस प्रोफेशन में काम करने वाले लोगों की लिखावट को देखकर उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली का पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं एक ग्राफोलॉजी एक्सपर्ट लिखावट के आधार पर लोगों की पसंद, नापसंद और कमजोरियों का भी पता लगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राफोलॉजी बनने की योग्यता

ग्राफोलॉजी बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता से ज्यादा जरूरी छात्रों के लिए इस विषय में रुचि रखना है। इस क्षेत्र में किसी व्यक्ति की लिखावट, उनके हस्ताक्षर, शब्दों के बीच के गैप की स्टडी की जाती है। इसी के आधार पर किसी इंसान के व्यक्तित्व की पहचान की जाती है। मौजूदा समय में ग्राफोलॉजी युवाओं के बीच काफी ज्यादा प्रचलन में हैं।

विज्ञापन

करियर ऑप्शन

मौजूदा समय में हर बड़ी कंपनियों को ग्राफोलॉजी एक्सपर्ट की जरूरत पड़ने लगी है। इसके अलावा फॉरेंसिक जांच के लिए भी कई संगठन ग्राफोलॉजी एक्सपर्ट को हायर करते हैं। पुलिस भी कभी-कभी कुछ उलझे मामलों को सुलझाने के लिए ग्राफोलॉजी एक्सपर्ट की मदद लेती है। 

ग्राफोलॉजी में सैलरी एक्सपर्ट के स्किल के आधार पर तय की जाती है। एक अच्छा ग्राफोलॉजी एक्सपर्ट एक से दो हजार रुपये प्रति घंटे कमा सकता है। फ्रीलांस में भी ग्राफोलॉजिस्ट की काफी डिमांड है। ऐसे में यहां भी 20 हजार से ज्यादा की कमाई हो सकती है। वहीं संस्थानों में काम करने वाले ग्राफोलॉजिस्ट की सैलरी प्रतिमाह 40-50 हजार रुपये तक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed