फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Calcutta University Exam Row: TMCP Alleges Bias Over Foundation Day Rally Schedule, VC Responds

Calcutta University: परीक्षा शेड्यूल पर उठा विवाद, टीएमसीपी स्थापना दिवस रैली के दिन एग्जाम; कुलपति ने दी सफाई

Sat, 26 Jul 2025 04:51 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 26 Jul 2025 04:51 PM IST
सार

TMCP Foundation Day: कलकत्ता यूनिवर्सिटी द्वारा 28 अगस्त को तय की गई परीक्षा तिथि को लेकर विवाद छिड़ गया है। त्रिणमूल छात्र परिषद ने आरोप लगाया है कि यह निर्णय उनकी स्थापना दिवस रैली में छात्रों की भागीदारी रोकने के लिए लिया गया है। हालांकि कार्यवाहक कुलपति ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Calcutta University Exam Row: TMCP Alleges Bias Over Foundation Day Rally Schedule, VC Responds
Calcutta University - फोटो : Offcial (Calcutta University)

विस्तार

CU Exam Schedule Controversy: कलकत्ता यूनिवर्सिटी (CU) की परीक्षा तिथि को लेकर विवाद गरमा गया है। त्रिणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई टीएमसीपी (TMCP) ने शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए कि 28 अगस्त को आयोजित होने वाली स्थापना दिवस रैली में छात्रों को भाग लेने से रोकने के लिए जानबूझकर उसी दिन परीक्षा निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


टीएमसीपी के प्रदेश अध्यक्ष त्रिनांकुर भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि, “यह केवल एक अकादमिक निर्णय नहीं है, बल्कि एक राजनीतिक चाल है। विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति डॉ. संता दत्ता की नियुक्ति केंद्र की भाजपा सरकार के दबाव में की गई थी और अब वह हमारी रैली को असफल करने की कोशिश कर रही हैं।”
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि बीकॉम सेमेस्टर-4 और बीए-एलएलबी सेमेस्टर-4 की परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रखा गया है, जो छात्रों को कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के इरादे से किया गया प्रतीत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

VC का जवाब- ‘राजनीति से नहीं, शिक्षा से जुड़ा है निर्णय’

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्यवाहक कुलपति डॉ. संता दत्ता ने साफ किया कि परीक्षा कार्यक्रम पूरी तरह से शैक्षणिक कैलेंडर, राज्य सरकार की छुट्टियों और अन्य शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है।


उन्होंने कहा, “अगर हमें किसी एक संगठन (जैसे टीएमसीपी) के राजनीतिक कार्यक्रमों के आधार पर परीक्षा कार्यक्रम बदलना पड़े, तो अन्य संगठनों के कार्यक्रमों पर भी विचार करना होगा, जो व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।”


ज्ञात हो कि डॉ. संता दत्ता को 2023 में राज्यपाल सी वी आनंद बोस द्वारा कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया गया था, जब पूर्व कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी पर नियुक्ति में अनियमितताओं के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed