फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Calcutta University Entrance exam schedule UG PG admissions 2021 released

दाखिले 2021: कलकत्ता विश्वविद्यालय स्नातक और स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी

Thu, 12 Aug 2021 06:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 12 Aug 2021 06:47 PM IST
सार

कलकत्ता यूनिवर्सिटी के यूजी / पीजी कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा मंगलवार, 17 अगस्त, 2021 से आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अलग- अलग संकाय व पाठ्यक्रमों मे दाखिले के लिए अलग- अलग प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन
Calcutta University Entrance exam schedule UG PG admissions 2021 released
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में शुमार पश्चिम बंगाल की राजधानी स्थित कलकत्ता विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलकत्ता विश्वविद्यालय ने अपनी प्रवेश परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी किया है। हजारों विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष प्रतिष्ठित कलकत्ता विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन करते हैं, मगर सीमित सीट संख्या के कारण कुछ को ही प्रवेश मिल पाता है। 

विज्ञापन

 
शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कलकत्ता विश्वविद्यालय ने अपने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाले एंट्र्रेस टेस्ट का एग्जाम शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.caluniv.ac.in/ पर जारी कर दिया है। कलकत्ता यूनिवर्सिटी के यूजी / पीजी कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा मंगलवार, 17 अगस्त, 2021 से आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अलग- अलग संकाय व पाठ्यक्रमों मे दाखिले के लिए अलग- अलग प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एमएससी पर्यावरण विज्ञान के लिए प्रवेश परीक्षा 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, मास्टर ऑफ सोशल वर्क्स (MSW) प्रवेश दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जबकि, एमएससी फॉरेंसिक साइंस और एमएससी फिजिक्स और एमएससी रेडिएशन फिजिक्स, मास्टर ऑफ थिएटर आर्ट्स (एमटीए) की प्रवेश परीक्षा 18 अगस्त, 2021 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एमएससी एप्लाइड केमिस्ट्री, एमटेक नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी एप्लाइड जूलॉजी और एमए मलयालम लैंग्वेज एंड लिटरेचर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को 25 अगस्त, 2021 को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। वहीं, एमए महिला अध्ययन और एमए तुलनात्मक साहित्य में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 26 अगस्त को क्रमश: सुबह 10 बजे और दोपहर 02 बजे तक होगी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के राज्य संचालित विश्वविद्यालय शिक्षकों के कई संघों ने मांग की थी कि स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए विश्वविद्यालयों को स्वायत्तता दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed