फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CAF announced permanent residents include a large chunk of Indians are now eligible to join Canadian military

CAF: अब कनाडा की सेना में शामिल हो सकेंगे भारतीय युवा, इन शर्तों को करना होगा पूरा

Tue, 15 Nov 2022 03:34 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 15 Nov 2022 03:34 PM IST
सार

CAF: कनाडाई सशस्त्र बल ( Canadian Armed Forces) ने घोषणा की है कि स्थायी निवासी, जिनमें भारतीयों का एक बड़ा हिस्सा शामिल है, अब सेना में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
CAF announced permanent residents include a large chunk of Indians are now eligible to join Canadian military
Canadian Armed Forces - फोटो : @CanadianForces

विस्तार

कनाडा में रहने वाले भारतीय युवाओं के लिए खुशखबरी है। वे अब कनाडा की सेना में शामिल हो सकेंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडाई सशस्त्र बल कम सैनिकों की संख्या से जूझ रहे हैं। यूक्रेन में चल रहे युद्ध से सीखते हुए सरकार अपनी सेना का विस्तार करने की इच्छुक है। इसलिए हाल ही में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने घोषणा की कि जो लोग पिछले दस वर्षों से देश में रह रहे हैं, वे इस कार्यक्रम में खुद को नामांकित करने के पात्र हैं।

विज्ञापन

 

कनाडाई सेना में हजारों पद रिक्त

इसके अतिरिक्त सितंबर में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सेना कुशल लोगों की भारी कमी का सामना कर रही है। इसलिए धीरे-धीरे संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सरकार ने इस साल के अंत तक सीएएफ में कम से कम 5900 नए सदस्यों को जोड़ने का फैसला किया है। खबरों के मुताबिक कनाडाई सेना में हजारों पद रिक्त हैं। उन पदों को भरने की कवायद की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएएफ के भर्ती नियमों में होगा बदलाव 

इस कदम के पीछे एक और प्रमुख कारण देश के स्थायी नागरिकों से आवेदनों की घटती संख्या है। इससे देश की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। सरकार ने पहले सुरक्षा चूक के डर से विभिन्न नागरिकता के लोगों को प्रवेश देने का विरोध किया था। हालांकि, सैनिकों की इतनी कम संख्या ने उन्हें सीएएफ के भर्ती नियमों को बदलने के लिए मजबूर किया है।  कनाडा में लगभग 12,000 स्थाई सैनिक हैं। हाल ही में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने घोषणा की थी कि वे अपनी 'पुरानी भर्ती प्रक्रिया' को बदल रहे हैं ताकि 10 वर्षों से कनाडा में रह रहे विदेशी भी आवेदन कर सकें।

 

विज्ञापन

फैसले का स्वागत

कनाडा के रॉयल मिलिट्री कॉलेज में प्रोफेसर क्रिश्चियन ल्यूप्रेक्ट ने साझा किया कि यह अवधारणा नई नहीं है और फ्रांस जैसे देशों द्वारा इसका पालन किया जाता है। फ्रांस सैन्य सेवा को नागरिकता के मार्ग के रूप में उपयोग करता है। उन्होंने अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरे का हवाला देते हुए सरकार के इस कदम का स्वागत किया।

नए स्थायी निवासियों को जोड़ने का लक्ष्य

कनाडा में 2021 तक स्थायी निवास के साथ आठ मिलियन से अधिक अप्रवासी थे। कुल कनाडाई आबादी का लगभग 21.5 प्रतिशत। उसी वर्ष लगभग एक लाख भारतीय कनाडा के स्थायी निवासी बन गए, क्योंकि देश ने अपने इतिहास में रिकॉर्ड 405,000 नए अप्रवासियों को जगह दी। कनाडा सरकार ने पहले स्थायी निवासियों को कुशल सैन्य विदेशी आवेदक (एसएमएफए) प्रवेश कार्यक्रम के तहत सशस्त्र बलों के साथ काम करने की अनुमति दी थी। इसने केवल प्रशिक्षित पायलट, डॉक्टर या वकील जैसे पेशेवरों को अनुमति दी।  हाल ही में कनाडा ने आगामी 2023-2025 सत्र के लिए अपनी नवीनतम आप्रवासन स्तर योजना जारी की। यह कदम सेना में शामिल होने के इच्छुक उपयुक्त गैर-कनाडाई उम्मीदवारों की संभावना को बढ़ाने वाला है। यह देश की वर्तमान जनसांख्यिकी में भी बदलाव करेगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed