{"_id":"5e37c6938ebc3e4b02584fd9","slug":"ca-result-2020-icai-ca-foundation-and-intermediate-result-download-date-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA Result 2020: सीए फाउंडेशन व इंटरमीडिएट परिणाम जारी, यहां है लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA Result 2020: सीए फाउंडेशन व इंटरमीडिएट परिणाम जारी, यहां है लिंक
Mon, 03 Feb 2020 05:17 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 03 Feb 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ICAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI - Institute of Chartered Accountants of India) द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट (पुराने व नए पाठ्यक्रम) परीक्षा और फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। आईसीएआई ने इन दोनों परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा सोमवार, 3 फरवरी 2020 को की है। ये परीक्षाएं नवंबर 2019 में आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन
जो अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा दो अन्य संबंधित वेबसाइट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा परिणाम का सीधा लिंक आपको आगे इस खबर में भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इन वेबसाइट्स पर जारी हुए परिणाम
आईसीएआई सीए नवंबर 2019 फाइनल परीक्षा (पुराने व नए पाठ्यक्रम) के परिणाम की घोषणा जिन वेबसाइट्स पर की गई है, वे हैं -
icaiexam.icai.org
caresults.icai.org
icai.nic.in
इन वेबसाइट्स के होम पेज पर जाकर अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या या रोन नंबर के साथ अपना पिन दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Budget 2020: जानें भारत की उन पांच ऐतिहासिक जगहों को, जिन्हें 'आइकॉनिक' बनाएगी सरकार
विज्ञापन
SMS से भी देख सकते हैं परिणाम
अभ्यर्थियों के लिए आईसीएआई ने एक और सहूलियत दी है। आप एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। एसएमएस के जरिए परिणाम पाने के लिए क्या करें -
सीए इंटरमीडिएट (पुराने पाठ्यक्रम) के लिए - मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें CAIPCOLD (स्पेस) रोल नंबर
उदाहरण के लिए - CAIPCOLD 000123
सीए इंटरमीडिएट (नए पाठ्यक्रम) के लिए - CAIPCNEW (स्पेस) रोल नंबर
फाउंडेशन कोर्स के लिए - CAFND (स्पेस) रोल नंबर
संबंधित कोड दर्ज कर मैसेज 57575 पर भेज दें। यह सेवा सभी मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए है, जिन्होंने सीए फाउंडेशन या इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।
ICAI CA Foundation CA Intermediate Result November 2019: ऐसे देखें परिणाम
- आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ऊपर बताए गए तीनों में से किसी भी वेबसाइट पर जा सकते हैं।
- होम पेज पर दिए गए संबंधित परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां दी गई जगह में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / पिन व रोल नंबर दर्ज करें।
- आपका परिणाम आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
डायरेक्ट लिंक से परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X