सीए मई परीक्षा 2021: इंटर, फाइनल और पीक्यूसी पाठ्यक्रमों की परीक्षा तारीख जारी, 5 जुलाई से एग्जाम शुरू
- सीए मई परीक्षा 2021 के लिए इंटर, फाइनल और पीक्यूसी पाठ्यक्रमों की परीक्षा तारीख जारी कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीए मई परीक्षा 2021 के लिए इंटर, फाइनल और पीक्यूसी पाठ्यक्रमों की परीक्षा तारीख जारी कर दी गई है। आईसीएआई ने सीए मई परीक्षा 2021 की तारीख जारी की है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) इंटरमीडिएट , फाइनल और पीक्यूएस ओल्ड और नए पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का आयोजन 5 जुलाई से करेगा। इसे लेकर नोटिस जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों को सीए मई सत्र की परीक्षा में उपस्थित होना है, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org के जरिए नोटिस पढ़ सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-जेईई एडवांंस 2021: कोरोना की वजह से परीक्षा स्थगित, नई तारीख की घोषणा जल्द
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सीए इंटरमीडिए (ओल्ड स्कीम), इंटरमीडिएट (न्यू स्कीम), सीए फाइनल (ओल्ड एवं न्यू स्कीम) और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाओं का आयोजन 5 जुलाई सोमवार से होगा। इन परीक्षाओं को लेकर विस्तृत शेड्यूल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: 12वीं के एग्जाम को लेकर मई आखिर तक निर्णय, डिप्टी सीएम ने कही ये बात
इसके साथ ही संस्थान ने सीए छात्रों द्वारा ओरिएंटेशन कोर्स या आईटी प्रशिक्षण पूरा करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा 31 मई थी। छात्रों को सूचना प्रौद्योगिकी और सॉफ्ट कौशल एकीकृत पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। इससे पहले देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफे के कारण मई में होने वाला आईसीएआई परीक्षा को स्थगित कर दिया था। इससे पहले आईसीएआई सीए इंटरमीडिए परीक्षा 22 मई से और फाइनल परीक्षा 21 मई से आयोजित होने वाली थी, लेकिन उस वक्त इसे स्थगित कर दिया गया था।
कमेंट
कमेंट X