ICAI 2024: आईसीएआई फिर से खोलेगा सुधार विंडो; सीए फाइनल, इंटरमीडिएट के लिए इस दिन से कर सकेंगे बदलाव
CA May 2024 Exams: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) फिर से सुधार विंडो खोलने कि घोषणा की है। पूरा विवरण नीचे पढे़ं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CA May 2024 Exams: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने घोषणा की है कि संस्थान उन उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो फिर से खोलेगा जिन्होंने मई 2024 सीए परीक्षाओं के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है। उम्मीदवार 27 से 29 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर परीक्षा शहर, समूह और माध्यम में बदलाव कर सकेंगे।
आईसीएआई ने कहा, "उन परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए, जिन्होंने मई 2024 सीए परीक्षाओं के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, परीक्षा शहर, समूह और माध्यम में बदलाव के लिए ऑनलाइन अनुरोध को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है।"
नोटिस में यह भी कहा गया है, सीए इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा के उम्मीदवार जो परीक्षा शहर, समूह और माध्यम में बदलाव चाहते हैं, वे 27 मार्च को सुबह 10 बजे से 29 मार्च तक रात 11:59 बजे तक परिवर्तन कर सकते हैं।
शोधित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा तिथि
लोकसभा 2024 चुनाव की घोषणा के बाद, आईसीएआई ने सीए फाइनल और इंटरमीडिएट मई 2024 डेट शीट को संशोधित किया था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 7 मई के बजाय 3, 5 और 9 मई को होगी और ग्रुप 2 की परीक्षा 9, 11 और 13 मई के बजाय 11, 15 और 17 मई को होगी। 1 का आयोजन 6 मई के बजाय 2, 4 और 8 मई को किया जाएगा। सीए फाइनल की ग्रुप 2 परीक्षा 8, 10 और 12 मई के बजाय 10, 14 और 16 मई को आयोजित की जाएगी।
हालाँकि, छात्र बदलावों से नाखुश हैं और आईसीएआई से परीक्षा तिथियों को फिर से संशोधित करने और सीए मई 2024 परीक्षाओं को जून 2024 तक स्थगित करने का अनुरोध कर रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X