फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CA May 2024 Exams: ICAI to re-open correction window on March 27, read here

ICAI 2024: आईसीएआई फिर से खोलेगा सुधार विंडो; सीए फाइनल, इंटरमीडिएट के लिए इस दिन से कर सकेंगे बदलाव

Mon, 25 Mar 2024 12:28 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 25 Mar 2024 12:28 PM IST
सार

CA May 2024 Exams: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) फिर से सुधार विंडो खोलने कि घोषणा की है। पूरा विवरण नीचे पढे़ं।
 

विज्ञापन
CA May 2024 Exams: ICAI to re-open correction window on March 27, read here
ICAI CA Inter Result - फोटो : Social Media

विस्तार

CA May 2024 Exams: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने घोषणा की है कि संस्थान उन उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो फिर से खोलेगा जिन्होंने मई 2024 सीए परीक्षाओं के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है। उम्मीदवार 27 से 29 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट  icai.org पर जाकर परीक्षा शहर, समूह और माध्यम में बदलाव कर सकेंगे।

विज्ञापन


आईसीएआई ने कहा, "उन परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए, जिन्होंने मई 2024 सीए परीक्षाओं के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, परीक्षा शहर, समूह और माध्यम में बदलाव के लिए ऑनलाइन अनुरोध को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है।"
विज्ञापन


नोटिस में यह भी कहा गया है, सीए इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा के उम्मीदवार जो परीक्षा शहर, समूह और माध्यम में बदलाव चाहते हैं, वे 27 मार्च को सुबह 10 बजे से 29 मार्च तक रात 11:59 बजे तक परिवर्तन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोधित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा तिथि
लोकसभा 2024 चुनाव की घोषणा के बाद, आईसीएआई ने सीए फाइनल और इंटरमीडिएट मई 2024 डेट शीट को संशोधित किया था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 7 मई के बजाय 3, 5 और 9 मई को होगी और ग्रुप 2 की परीक्षा 9, 11 और 13 मई के बजाय 11, 15 और 17 मई को होगी। 1 का आयोजन 6 मई के बजाय 2, 4 और 8 मई को किया जाएगा। सीए फाइनल की ग्रुप 2 परीक्षा 8, 10 और 12 मई के बजाय 10, 14 और 16 मई को आयोजित की जाएगी।

हालाँकि, छात्र बदलावों से नाखुश हैं और आईसीएआई से परीक्षा तिथियों को फिर से संशोधित करने और सीए मई 2024 परीक्षाओं को जून 2024 तक स्थगित करने का अनुरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed