फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CA Exam 2020: Difficult to hold exams in July, ICAI tells Supreme Court

CA Exam 2020: सीए परीक्षा के लिए आईसीएआई ने मांगा और वक्त, कहा- जुलाई में परीक्षा कराना मुश्किल

Fri, 03 Jul 2020 01:57 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 03 Jul 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
CA Exam 2020: Difficult to hold exams in July, ICAI tells Supreme Court
परीक्षा (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले के मद्देनजर सीए परीक्षाओं को आयोजित करने में कठिनाइयां हो सकती हैं। शीर्ष अदालत अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को करेगी। आईसीएआई ने शीर्ष अदालत से कहा है कि जुलाई में सीए की परीक्षाएं कराना मुश्किल है और ऐसे में उसे कुछ और वक्त चाहिए। संस्थान पहले ही परीक्षा की तारीख को कई बार आगे बढ़ा चुका है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NEET & JEE Main 2020: परीक्षाओं पर फैसला जल्द, एचआरडी मंत्रालय जारी करेगा निर्देश
विज्ञापन



पहले यह परीक्षा 2 मई से होनी थी। लेकिन फिर इसकी तारीख को जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। सीए की परीक्षाएं दो बार आगे बढ़ चुकी हैं। अब ये परीक्षाएं 29 जुलाई से लेकर 16 अगस्त के बीच होनी है। आईसीएआई का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के बारे में भी तमाम राज्यों से बात की जाएगी और परीक्षा की संभावना का आंकलन किया जाएगा। पहले सीए की परीक्षाएं 2 मई से होनी थी। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मई से परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाकर जून में कर दिया था। संस्थान ने 2 मई से 18 मई तक निर्धारित की गई परीक्षाओं को स्थगित कर 19 जून से 4 जुलाई तक रखा था। लेकिन फिर इन परीक्षाओं को स्थगित कर जुलाई से अगस्त के बीच तारीख रखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed