फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Budget Highlights 2024 Know Big Announcements for Youth in the Interim Budget

Budget 2024: बजट में युवाओं के लिए क्या रहीं बड़ी बातें? पढ़िए पूरी खबर

Thu, 01 Feb 2024 01:07 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 01 Feb 2024 01:07 PM IST
सार

Budget Highlights 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार 01 फरवरी 2024 को मोदी सरकार का अंतरिम बजट संसद में पेश किया। इस बजट में युवाओं के लिए क्या खास रहा, आइए जानते हैं विस्तार से...

विज्ञापन
Budget Highlights 2024 Know Big Announcements for Youth in the Interim Budget
बजट 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Interim Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार 01 फरवरी 2024 को मोदी सरकार का अंतरिम बजट संसद में पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है। इस बजट में युवाओं के लिए क्या खास रहा, आइए जानते हैं विस्तार से...

विज्ञापन

स्किल इंडिया मिशन

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्किल इंडिया मिशन ने 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया है। 54 लाख युवाओं को उन्नत और कुशल बनाया है और 3000 नए आईटीआई स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा के नए संस्थान

वित्त मंत्री ने बताया कि बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा के नए संस्थान खोले गए हैं। इनमें 07 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 07 आईआईएम, 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन

पीएम मुद्रा योजना

वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम मुद्रा योजना ने हमारे युवाओं की उद्यमशीलता आकांक्षाओं के लिए 22.5 लाख करोड़ रुपये के 43 करोड़ ऋण स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा, फंड ऑफ फंड्स, स्टार्ट अप इंडिया और स्टार्ट अप क्रेडिट गारंटी योजनाएं हमारे युवाओं की सहायता कर रही हैं। वे भी 'रोजगारदाता' बन रहे हैं।

खेलों में युवाओं का दबदबा

वित्त मंत्री ने कहा कि देश को गर्व है कि हमारे युवा खेलों में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। 2023 में एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में अब तक की सबसे अधिक पदक तालिका उच्च आत्मविश्वास के स्तर को दर्शाती है। शतरंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ी और हमारे नंबर-वन रैंक वाले खिलाड़ी प्रगनानंद ने 2023 में मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश की। आज भारत में 80 से अधिक शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं, जबकि 2010 में केवल 20 से अधिक ग्रैंडमास्टर थे।

स्वयं सहायता समूहों से महिलाएं आत्मनिर्भर

09 करोड़ महिलाओं के साथ 83 लाख एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed